ज्येष्ठ मास पूर्णिमा क़ो प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर में अमृत वेला सदस्यों नें भगवान सत्यनारायण जी की सामूहिक पूजा( कथा) की, भजन कीर्तन भी किया

ज्येष्ठ मास पूर्णिमा क़ो प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर में अमृत वेला सदस्यों नें भगवान सत्यनारायण जी की सामूहिक पूजा( कथा) की, भजन कीर्तन भी किया

सुनीता कटारिया गीता बबूटा और पूजा हांडा की ओर से करवाया गया सत्संग/ भजन कीर्तन

फिरोजपुर 11 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

ज्येष्ठ मास पूर्णिमा पर प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर में बाजार रामसुख दास फिरोजपुर शहर में अमृतवेला सदस्यों ने भजन कीर्तन किया, उसके बाद पंडित जी नें भगवान सत्यनारायण जी की सामूहिक पूजा करवाई, कथा सुनाई जिसमें सभी अमृतवेला प्रभात सोसाइटी के सदस्यों ने भाग लिया। पंडित जी ने भगवान सत्यनारायण जी की कथा के महत्व के बारे में बताया कि भगवान सत्यनारायण, जिन्हें विष्णु का सत्य रूप माना जाता है, हिंदू धर्म में पूजनीय हैं। सत्यनारायण व्रत कथा एक लोकप्रिय धार्मिक अनुष्ठान है जो सत्य और नारायण (विष्णु भगवान) के संयुक्त रूप की पूजा करता है। यह व्रत कथा हर महीने की पूर्णिमा को की जाती है। सत्यनारायण व्रत कथा सत्य और ईमानदारी के महत्व को दर्शाती है। सत्यनारायण व्रत कथा सुनने और पूजा करने से मन को शांति और सुख प्राप्त होता है। पूजा उपरान्त आरती हुईं, प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों में खासा उत्साह दिखा। इस अवसर पर गतिंदर कमल, प्रदीप चानना, मोहित कुमार मिक्की, कुलवंत राय सलूजा, महंत शिवराम दास, प्रवेश कुमार, लोकेश तलवाड, संजीव हांडा, विपन उप्पल, पुरूषोतम चावला, सुनीता कटारिया, गीता बबूटा, पूजा हांडा, अरुणा तलवाड, किरण उप्पल और अधिक संख्या में बच्चों और बुजुर्गों ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी वालिया का किया अभिनंदन

Wed Jun 11 , 2025
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी वालिया का किया अभिनंदन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र 11 जून : ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की हरियाणा प्रदेश इकाई व जिला इकाई के स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक आज प्रदेश कार्यालय सेक्टर […]

You May Like

advertisement