नशीली फ्रूटी पिलाकर लूटी ई-रिक्शा, मोबाइल और पैसा, चालक को नशे की हालत में पुलिस चौकी के पीछे फेंका

नशीली फ्रूटी पिलाकर लूटी ई-रिक्शा, मोबाइल और पैसा, चालक को नशे की हालत में पुलिस चौकी के पीछे फेंका

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बारादरी क्षेत्र के रहने वाले एक ई-रिक्शा चालक को चार अज्ञात लोगों ने नशीली फ्रूटी पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके बाद उसका ई-रिक्शा, मोबाइल फोन और कुछ रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित के परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की और उसे अगली सुबह सुनसान इलाके में बेसुध हालत में पाया।
एजाज नगर गौटिया निवासी सत्तार हुसैन ने बताया कि वह राजकुमार की पत्नी लक्ष्मी का ई-रिक्शा किराए पर चलाता था। 5 जून की दोपहर रोज की तरह अपने रिक्शा पर सवारी के इंतेजार में खड़ा था तभी आरोपी ई-रिक्शा बुक करके ले गए और इस घटना को अंजाम दे दिया।
पीड़ित ने बताया कि वह दोपहर करीब 1 बजे ईंट पजाया चौराहे से चार सवारियों को लेकर छोटा बिहार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह फिनिक्स मॉल के पास पहुँचा, तभी उनमें से एक सवारी ने उसे फ्रूटी पिलाई। पीड़ित का आरोप है कि उस फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। फ्रूटी पीने के कुछ ही देर बाद उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गया। जब वह अगली सुबह करीब 3:30 बजे रामगंगा नगर कॉलोनी की चौकी के पीछे पड़ा मिला, तब उसके परिजनों को सूचना मिली।
इस दौरान अज्ञात आरोपियों ने उसका ई-रिक्शा, एक नोकिया कीपैड और उसकी जेब में रखे कुछ रुपये भी लूट लिए। पीड़ित ने इसकी तहरीर बारादरी थाने में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मोबाइल की लोकेशन के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री वृंदावन संकीर्तन मंडल की ओर से मनाया गया नौका बिहार उत्सव

Fri Jun 13 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : हमारे लाडले ठाकुर जी श्री प्रिया लाल जी के दिव्य नौका विहार उत्सव, श्री वृंदावन संकीर्तन मंडल लाडली शरण द्वारा शगुन बैंक्विट हॉल बहरामपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें काफी बड़ी संख्या में महिलाओं और भक्तों ने हिस्सा लिया ,भजनों में भजन […]

You May Like

advertisement