गुरुकुल के एन.सी.सी. अधिकारी श्रवण कुमार बने ‘मेजर

गुरुकुल के एन.सी.सी. अधिकारी श्रवण कुमार बने ‘मेजर’

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

‘मेजर’ ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत का आभार व्यक्त किया।

कुरुक्षेत्र, 13 जून : गुरुकुल कुरुक्षेत्र में बतौर एन.सी.सी. अधिकारी वर्ष 2007 से अपनी उत्कृष्ठ सेवाएं दे रहे श्रवण कुमार को एन.सी.सी. महानिदेशक, नई दिल्ली द्वारा ‘मेजर’ पद पदोन्नत किया गया है। मृदुभाषी और बेहद सरल स्वभाव और हसमुख प्रवृत्ति के धनी श्रवण कुमार के मेजर बनने पर उनके परिवार एवं मित्रजनों में खुशी की लहर है और उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कुरुक्षेत्र स्थित 10 हरियाणा बटालियन एन.सी.सी. कार्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में वीरवार को कमान अधिकारी कर्नल हरप्रीत सिंह व प्रशासनिक अधिकारी कर्नल नीतेश कुमार द्वारा कैप्टन श्रवण कुमार को ‘मेजर रैंक’ से अलंकृत किया। उनके प्रमोशन गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्रधान राजकुमार गर्ग, निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार एवं प्राचार्य सूबे प्रताप ने विशेष बधाई दी।
ज्ञात रहे, मेजर श्रवण कुमार ने फरवरी 2010 में ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी, काम्पटी, महाराष्ट्र से तीन माह का प्रशिक्षण ए-ग्रेड में पास किया और लेफ्टिनेंट बनें। इसके बाद वर्ष 2015 में एक माह के प्रशिक्षण के उक्त एकेडमी में ही ए-ग्रेड के साथ बेस्ट इन वैपन ट्रेनिंग, आल इंडिया रैंक -वन के साथ यह प्रशिक्षण लिया, वर्ष 2018 में उन्हें एन.सी.सी. महानिदेशालय द्वारा कैप्टन पद पर पदोन्नत किया गया। वर्ष 2023 में पुनः एक माह का प्रशिक्षण ए-ग्रेड के साथ पास किया और अब उन्हें मेजर पद पर प्रमोट किया गया। कैप्टन से मेजर बने श्रवण कुमार ने अपनी पदोन्नति पर गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य श्री देवव्रत जी एवं एन.सी.सी. महानिदेशक का विशेष आभार व्यक्त किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परमात्मा को मंगलमय जानते हुए स्वधर्म का पालन करें : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

Fri Jun 13 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र : एक कहावत अक्सर सुनने को मिलता है कि जीते जी कुछ ऐसा कर जाओ कि मरने के बाद लोग उसको याद रखें। ऐसे ही डेरा सच्चा सौदा आश्रम के अनुयायी हरिंद्र कुमार इंसा सुपुत्र गुलशन कुमार पिपली, कुरुक्षेत्र का मृत्यु उपरांत शरीर का दान […]

You May Like

advertisement