योग का प्रचलन पूरी दुनिया में बढ़ा है : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

योग का प्रचलन पूरी दुनिया में बढ़ा है : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ज्यादा से ज्यादा करें भागीदारी।
कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बैठक में लिया विभागवार ब्यौरा।

कुरुक्षेत्र, 13 जून : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 21 जून, 2025 को प्रातः 06.00 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग, ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कुवि के सीनेट हॉल में शुक्रवार को आयोजित बैठक में सभी डीन, निदेशक, अध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, प्राचार्य, मुख्य वार्डन, शाखा प्रमुख, उप रजिस्ट्रार, सहायक रजिस्ट्रार, अधीक्षक, उप अधीक्षक को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागीदारी करने के लिए आह्वान किया व इसकी तैयारियों को लेकर समीक्षा की।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि योग का प्रचलन पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। इसकी लोकप्रियता का एक मुख्य कारण यह है कि डॉक्टर भी मरीजों को योग के महत्व के बारे में सलाह दे रहे हैं। योग मन और शरीर दोनों को शांत और आराम देता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में एक लाख लोग भागीदारी करेंगे जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से लगभग 5 हजार की संख्या में लोग भागीदारी करेंगे।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि हमारे जीवन में योग के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता। यह एक ऐसा विज्ञान है जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को भी बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है, जो हमारे जीवन की नींव हैं। योग से दुनिया भर में लाखों लोगों को बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त करने में मदद की है। बैठक में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सभी विभागाध्यक्षों, निदेशकों, प्राचार्य, शाखा प्रमुखों से विभागवार उनके विभागों से शिक्षकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों व उनके परिजनों का योग दिवस में भागीदारी करने के लिए ब्यौरा लिया। उन्होंने कहा कि 21 जून को प्रातः 5 बजे सभी लोग यूनिवर्सिटी में विभागवार फाइन आर्टस के पास एकत्रित होकर 6 बजे समय अनुसार ब्रह्मसरोवर पर आयोजित योग समारोह में पहुंचेगे।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. दिनेश कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. संजीव अरोड़ा, प्रो. संजीव अग्रवाल, प्रो. विवेक चावला, प्रो. पुष्पा रानी, प्रो. प्रीति जैन, प्रो. सुनील ढींगरा, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. उषा, कुटा प्रधान प्रो. दीपक राय बब्बर, प्रो. रीटा, प्रो. सुशीला चौहान, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. महावीर नरवाल, प्रो. ओमवीर सिंह, प्रो. कृष्णा, प्रो. संगीता, डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, डॉ. चेतन शर्मा, डॉ. आबिद अली, डॉ. सुखविन्द्र सिंह, कुुंटिया प्रधान राजवंत कौर सहित सभी डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
सेल्फी खींच कर अपने विभागाध्यक्ष को भेजें।
बैठक में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में भागीदारी करने वाले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों व उनके परिजन अपने ग्रुप के अनुसार सेल्फी खींचकर अपने विभागाध्यक्ष को भेजकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा बनाने की दिशा में 15 जून को प्रदेश स्तरीय योग मैराथन का होगा आयोजन : नेहा सिंह

Fri Jun 13 , 2025
योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा बनाने की दिशा में 15 जून को प्रदेश स्तरीय योग मैराथन का होगा आयोजन : नेहा सिंह वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक राज्य स्तरीय योग मैराथन के लिए अब तक 10 हजार लोग करवा चुके है पंजीकरण, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी झंडी दिखाकर योग मैराथन को […]

You May Like

Breaking News

advertisement