गर्मी की तपिश में राहत देने वाले हैंडपंप ख़राब

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मौसम का मिजाज़ दिन पे दिन बदल रहा है बढ़ते तापमान के चलते सड़क,पार्को मोहल्लों में लगे हैंडपंपों से राहगीर अपनी प्यास बुझाने के लिये नलों का इस्तेमाल करते है लेकिन कई स्थानों पर हैंडपंप बदहाल और खराब पड़े हुए है,राहगीर निक्की और सलीम ने बताया कि सिविल लाइन रोहिला होटल बिजलीघर के सामने सीता रसोई के पास लगा नल पिछले तीन सालों से खराब है यहाँ नगर निगम की गाड़ियों को खड़ा भी किया जाता है,राहगीरों को पानी की किल्लत को दूर करने के लिये हैंडपंप ठीक करवाया जाए।मोहल्ले के रहने वाले मोमिन खान ने बताया कि पुराना शहर के मोहल्ला सूफी टोला निकट काले खां मस्जिद के पास लगा नल 4 सालो से बदहाल है,वार्ड नम्बर 66 के मोहल्ला पंजाबपूरा राजो की मस्जिद के सामने लगा नल भी पिछले पांच सालों से खराब है,मोहल्ले के रहने वाले फिरोज़ मेंहदी ने बताया कि बिजली कटौती के चलते पानी की किल्लत होती है नल ठीक हो जाये तो राहगीरों के साथ मोहल्ले के लोगो को भी राहत मिल जाएगी।इसी तरह मुंशीनगर पार्क के गेट के निकट लगा हैंडपंप भी पिछले काफ़ी समय से बदहाल है।शहरभर के कई हैंडपंप खराब है नगर निगम विभाग के जलकर विभाग को ज़रूरत है कि 80 वार्डो के पार्षदो से खराब नलों के बारे में जानकारियां हासिल करके हैंडपंपों को दुरुस्त करवाये ताकि जनता को गर्मी में राहत मिल सके।जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी ख़ाँ वारसी ने नगर निगम से खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त कराने की मांग निगम से की है,जल्द से जल्द नलों को ठीक करवाया जाए ताकि जनता को गर्मी से राहत मिल सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क पर हो रहे अवैध समरसेबल बोरिंग को नगर निगम ने रुकवाया, टीम के जाते ही बोरिंग का कार्य हुआ दोबारा चालू

Sat Jun 14 , 2025
सड़क पर हो रहे अवैध समरसेबल बोरिंग को नगर निगम ने रुकवाया, टीम के जाते ही बोरिंग का कार्य हुआ दोबारा चालू संजीव शर्मा (संवाददाता) बरेली : सीबीगंज शिवज्ञान गली खलीलपुर रोड़ में हो रहे अवैध तरीके से समरसेबल बोरिंग को नगर निगम के जे.ई. अनुराग कमल द्वारा क्षेत्रवासियों की […]

You May Like

Breaking News

advertisement