अब 30 जून तक विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में करें आनलाइन आवेदन

अब 30 जून तक विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में करें आनलाइन आवेदन
बदायूँ: 17 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता टीवी न्यूज़ बदायूं। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद बदायूँ में बढई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, सुनार, राजमिस्त्री, हलवाई, मोची एवं धोबी आदि ट्रेडों में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अन्तिम तिथि 15 जून 2025 थी जिसे बढ़ाकर 30 जून 2025 कर दिया गया है। अब 30 जून 2025 तक आवेदक वेबसाइट कपनचउेउमण्नचेकबण्हवअण्पद पर आनलाइन आवेदन कर सकते है। योजना की पात्रता के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (एस0सी0, ओ0बी0सी0 वर्ग के लिये), आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पढ़े लिखे होने पर शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, तकनीकी जानकारी रखने पर तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए। आवेदन कर्ता जनपद का स्थाई निवासी होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि आवेदकों को परम्परागत कारीगरी से जुडे होने के प्रमाण के रूप में गाम प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका के सम्बन्धित वार्ड के सदस्य द्वारा निर्गत किया गया प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। परिवार का केवल एक सदस्य ही योजनान्तर्गत आवेदन हेतु पात्र होगा। परिवार का आशय पति अथवा पत्नी से है, आवेदनकर्ता को इस आशय से कि उसने एवं उसके परिवार के किसी सदस्य ने पूर्व में किसी प्रशिक्षण योजना में टूलकिट व मानदेय का लाभ नहीं लिया हो, नोटरी शपथ पत्र 10 रुपए के स्टाम्प पर देना होगा। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र बदायूँ से सम्पर्क कर सकते हैं।(बीबी न्यूज़ बदायूं)

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के पहले दिन

Wed Jun 18 , 2025
शिविरों में 584 हितग्राहियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ महासमुंद, 18 जून 2025/ धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 17 जून को महासमुंद जिले के चयनित ग्रामों टेडिनारा, गोपालपुर, रुमकेल और डुडुमचुवा में पहले दिन 04 जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 584 हितग्राहियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement