सेक्टरों की अलग-अलग होगी पहचान, हर सेक्टर में योग प्रशिक्षक होगा नियुक्त : नेहा सिंह

सेक्टरों की अलग-अलग होगी पहचान, हर सेक्टर में योग प्रशिक्षक होगा नियुक्त : नेहा सिंह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

एक लाख लोगों को बांटी जाएगी योगा दिवस की टी-शर्ट, औषधीय पौधा और रिफ्रेशमेंट,25 हजार प्रतिभागियों को पहले आओ पहले पाओ की नीति से वितरित किए जाएंगे मैट।

कुरुक्षेत्र, 18 जून : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए निर्धारित सभी सेक्टरों की पहचान तय की जाए। साथ ही सभी सेक्टरों में योग प्रशिक्षक नियुक्त हो, जो सेक्टर के लोगों को प्रोटोकॉल योग को संपन्न करवाए। उन्होंने कहा कि एक लाख लोगों की सीटिंग के लिए 100 सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था तय की गई है। कामों को व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करवाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजन में भाग लेने वाले 1 लाख प्रतिभागियों के बैठने के लिए बनाए गए 100 सेक्टर बनाए गए हैं। सेक्टर वाइज योग प्रशिक्षक नियुक्त किए जाए, खराब मौसम के कारण एलईडी बंद होने की स्थिति में सभी प्रतिभागी प्रोटोकॉल के अनुसार योग प्रोटोकॉल पूर्ण कर सके। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टरों को उचित प्रकार से चिंहित होने चाहिए और प्रतिभागियों को उनके बैठने के लिए निर्धारित किए गए सेक्टरों की सूचना समय से पहले उन तक पहुंच जानी सुनिश्चित की जाए। ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ सेक्टर अनुसार सूचना प्रदर्शित की जानी चाहिए, ताकि किसी भी प्रतिभागी को अपनी जगह ढूंढने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में आने वाले 25 हजार प्रतिभागियों को मैट भी वितरित किये गए हैं। जिन्हें पहले आओ पहले पाओ की नीति से वितरित किया जाएगा। पहले 10 हजार लोगों को योगा मैट दिया जाना था, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार लोगों को मैट दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक लाख लोगों को योगा दिवस की टी-शर्ट, औषधीय पौधा और रिफ्रेशमेंट वितरित की जाएगी।
ब्रह्मसरोवर घाट के चारों तरफ तैनात किये जाएं पुलिस कर्मी
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में कोई अव्यवस्था न हो तथा कोई प्रतिभागी ब्रह्मसरोवर के पानी के नजदीक न जाए इसके लिए ब्रह्मसरोवर में पर्याप्त नाव व पुलिस के कर्मचारियों की डयूटी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के गांवों और अन्य जिलों से बसों में आने वाले प्रतिभागी के वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था हो। बसों के लिए थीम पार्क, नई अनाज मंडी में पार्किंग स्थल बनाए गए है। उन्होंने कहा कि बसों का ठहराव ऐसे स्थान पर हो, जहां से प्रतिभागी को कम से कम पैदल चलना पड़े। थीम पार्क, अनाज मंडी के साथ-साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र तथा गीता स्कूल कुरुक्षेत्र में बसों की पार्किंग व्यवस्था करने के वैकल्पिक स्थान भी चिन्हित किए जाएं। उपायुक्त ने आयोजन के दिन भीड नियंत्रण, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग हर कोने पर लगाए हेल्थ डेस्क
उपायुक्त नेहा सिंह ने सीएमओ को निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस और हेल्थ डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रतिभागी को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता होने पर तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि आयुष, खेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग, आयुष विभाग, आईटीबीपी, एनसीसी, एनएसएस, होम गार्ड जवान अपनी तय संख्या के अनुसार योग साधकों को कार्यक्रम में लेकर पहुंचे।
योगा डे के लिए तीन तरह से करवा सकते हैं पंजीकरण।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि 21 जून को योग दिवस के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति तीन तरह से पंजीकरण करवा सकता है। इनमें मोबाइल नंबर 9501131800 पर मिसकॉल करें, डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंटरनेशनल योग डे डॉट एचआरवाई डॉट इन पोर्टल पर जानकारी दर्ज करके और विभाग द्वारा तैयार किए गए बार कोड को स्कैन करके पंजीकरण करवा सकते हैं। रविवार तक 9 लाख 90 हजार ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने किया कर्नाटक विधान सभा का दौरा, विधायी कामकाज देखा

Wed Jun 18 , 2025
हरियाणा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने किया कर्नाटक विधान सभा का दौरा, विधायी कामकाज देखा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक चंडीगढ़, 18 जून : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कर्नाटक राज्य प्रवास के दौरान बेंगलुरु स्थित विधान सौध (कर्नाटक विधान सभा) का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कर्नाटक […]

You May Like

advertisement