ईपिक कार्ड वितरण को तेज़ करने के लिए ईसीआई की पहल

मतदाताओं को 15 दिनों के भीतर मिलेगा ईपिक कार्ड

बलरामपुर 19 जून 2025/ निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (ईपिक) का तेज वितरण सुनिश्चित करने के लिए, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने एक नया स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) शुरू किया है, जिसके तहत मतदाता सूची में अद्यतन होने के 15 दिनों के भीतर ईपिक वितरित कर दिया जाएगा। इसमें नए मतदाता का पंजीकरण या पहले से पंजीकृत मतदाता की किसी जानकारी में परिवर्तन शामिल है।
यह पहल मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्तगण डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए किए जा रहे विभिन्न उपायों के अनुरूप है। नई प्रणाली ईपिक जारी होने से लेकर डाक विभाग के माध्यम से मतदाता को इसकी डिलीवरी तक की हर प्रक्रिया को रीयल टाइम में ट्रैक करेगी। मतदाताओं को प्रत्येक चरण पर एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। इस उद्देश्य के लिए निर्वाचन आयोग ने हाल ही में लॉन्च किए गए ईसीआई नेट प्लेटफॉर्म पर एक समर्पित आईटी मॉड्यूल विकसित किया है। यह नया आईटी प्लेटफॉर्म मौजूदा प्रक्रिया को पुनः संरचित करके कार्यप्रणाली को सरल बनाएगा। डाक विभाग का एप्लीकेशन प्रोग्राम इंटरफेस (एपीआई) ईसीआई नेट के साथ एकीकृत किया जाएगा ताकि निर्बाध वितरण सुनिश्चित हो सके। इस पहल का उद्देश्य ईपिक कार्ड वितरण को बेहतर बनाना और डेटा सुरक्षा को बनाए रखना है। निर्वाचन आयोग का प्रमुख लक्ष्य सभी मतदाताओं को त्वरित और कुशल निर्वाचकीय सेवाएं प्रदान करना है। उल्लेखनीय है कि पिछले चार महीनों में आयोग ने मतदाताओं और अन्य हितधारकों के लाभ के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें भी की हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में वृहद निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Thu Jun 19 , 2025
शिविर के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी बलरामपुर 19 जून 2025/ जिला प्रशासन एवं दीन-हीन सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में 21 एवं 22 जून 2025 को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन […]

You May Like

Breaking News

advertisement