जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आगामी 25 जून को

कोरिया दिनांक 20 जून 2025/पंचायती राज व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी जिला पंचायत में सामान्य सभा की बैठक आगामी 25 जून को होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा की अगुवाई में यह बैठक जिला पंचायत कार्यालय के सभागार मंथन कक्ष में दोपहर साढे बारह बजे से आहूत की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक बैकुण्ठपुर क्षेत्र श्री भइयालाल राजवाड़े, विधायक भरतपुर सोनहत क्षेत्र श्रीमती रेणुका सिंह तथा जिला पंचायत की उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को इस संबंध में सूचना प्रेषित कर दी गई है। जिला पंचायत में आहूत सामान्य सभा की बैठक में दोनों जनपद पंचायतो के अध्यक्षगण को भी बैठक में शामिल होने संबंधी सूचना प्रेषित की गई है। कार्यालय जिला पंचायत द्वारा जारी पत्र में सभी विभागों के जिला प्रमुखों को आवश्यक जानकारी के साथ समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी स्थायी समितियों की बैठक इसके पूर्व आयोजित कर सभी समितियों में सभापति की अनुमति से पारित प्रस्तावो को भी सामान्य सभा में रखे जाने के निर्देश जारी किए हैं।  

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धरती आबा शिविर में निःशुल्क जाब कार्ड पाकर आठ परिवारों के चेहरे पर आई मुस्कान जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित शिविरों में दिया जा रहा त्वरित लाभ

Fri Jun 20 , 2025
कोरिया दिनांक 20 जून 2025/ कोरिया जिले में कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में धरती आबा अभियान के तहत आयोजित हो रहे ग्राम जनभागीदारी शिविरों में ग्रामीण जनों की मांगो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। यहां अपनी पात्रता अनुसार मांग रखने वाले जनजातीय समुदाय के परिवारों के […]

You May Like

advertisement