निजी अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत को लेकर हंगामा

बिलरियागंज । स्थानीय थाना क्षेत्र के नसीरपुर के पास स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत के बाद शव को अस्पताल से बाहर निकालने से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया और लाश को ले जाने से मना कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने चली आयी।
मृतका प्रिया गुप्ता (24)पत्नी शुभम गुप्ता निवासी मंसूरनगर थाना जहाँगीरगंज जिला अम्बेडकर नगर की रहने वाली थी।वर्तमान में वह अपने मायका अमिला थाना मधुबन जनपद मऊ से प्रसव के लिये दो दिन पूर्व बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर स्थित अस्पताल में एडमिट हुई थी।शुक्रवार की दोपहर नार्मल डिलीवरी के बाद बच्चे व माँ दोनों की मौत हो गयी।अस्पताल प्रबंधन द्वारा बाहर निकालने पर परिजन आक्रोशित हो गए और शव गेट पर रख कर ले जाने से मना कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस व थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर थाने चली आयी।समाचार लिखे जाने तक तहरीर थाने पर नहीं दी गयी थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लूट का पुलिस ने किया खुलासा

Sat Jun 21 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली में एक ऐसी लूट का पुलिस ने खुलासा किया है जो राह से भटके युवाओं की कहानी बताता है। यह युवक उच्च शिक्षित हैं और इनके शौक महंगे हैं। महंगी लाइफ स्टाइल का खर्च वहन करने के लिये इन लोगों ने लूट को अपना पेशा बनाया […]

You May Like

advertisement