अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, 2 जेसीबी लोडर और 2 हाइवा वाहन जप्त

महासमुंद, 21 जून 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज सुबह खनिज विभाग द्वारा ग्राम बिरकोनी में कुल  04 वाहनों को रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

खनिज विभाग, पुलिस एवं राजस्व की टीम ने 2 जेसीबी लोडर वाहन  एवं 2 हाइवा को  रेत का अवैध  परिवहन करते हुए जप्त किया गया। चारों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ महासमुंद थाना में खड़ा किया गया है। खनिज अधिकारी  श्री योगेन्द्र सिंह  ने बताया कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। 

पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों एवं खनिज परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज विभाग का विशेष अभियान सतत जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

11वें योग दिवस पर शिव देवी ने मनाया योग दिवस

Sat Jun 21 , 2025
11 में योग दिवस पर शिव देवी ने मनाया योग दिवस कार्यक्रम। 21 जून बदायूं। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं (जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब बदायूं)गंगा यमुना की पावन भूमि के मध्य स्थित बदायूं जनपद का एक मात्र प्रतिष्ठित संस्थान शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर […]

You May Like

Breaking News

advertisement