विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मसरोवर पर हुए योग के महाकुंभ में भारत विकास परिषद के सदस्यों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : आज अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस के पावन पुनीत अवसर पर धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के मध्य स्थित विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थल ब्रह्मा सरोवर पर हुए योग के महाकुंभ में भारत विकास परिषद ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई । ब्रह्मसरोवर पर आयोजित हुए इस राज्य स्तरीय योग के कार्यक्रम में लगभग एक लाख सेअधिक लोगों ने भाग लिया तथा कुरुक्षेत्र से भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र तथा मैत्रेई शाखा के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । बहुत से सदस्य सुबह 5:00 बजे से पूर्व ही आयोजन स्थल पर पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण कर चुके थे । उपस्थित लगभग एक लाख जनसमूह के साथ इन सभी सदस्यों ने योगाभ्यास करके योग के इस महाकुंभ में अपना विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य मंच पर उपस्थित महानुभावों द्वारा भारत विकास परिषद को इस महान कार्य में सराहनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया । भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र से विशेष रूप से शाखा अध्यक्ष विजयंत बिंदल, शाखा सचिव बलजीत चावला, कोषाध्यक्ष मनोज सेतिया , रमेश गुलाटी, बलबीर सिंह , आशीष गर्ग, प्रवीण घई ,डॉ. रमेश डांडा, रमेश गुलाटी, श्री अखिलेश गुप्ता ,दिनेश सिंघल,नितिन गोयल, सुरेश शर्मा , श्रीमती आशा ढलवाल, श्रीमती शारदा गुलाटी, श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता एवं मैत्री शाखा से शाखा अध्यक्ष डॉ. ममता सचदेवा, शाखा सचिव डॉ. नीलम डांडा, कोषाध्यक्ष डॉ. सलोनी दीवान, डॉ. अंजू चावला, डॉ. मीनाक्षी,डॉ. पूनम,डॉ. विवेक चावला ,डॉ. दीपक बब्बर और डॉ. पवन दीवान मुख्य रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। दोनों शाखा के अध्यक्षों द्वारा बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी सदस्यों की सराहना की गई ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीमदभगवतगीता का ऐसा कोई अध्याय नहीं है जिसमें किसी योग का वर्णन न हो : डा. श्रीप्रकाश मिश्र

Sun Jun 22 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम के द्वितीय दिवस योग का वैश्विक महत्व विषय पर योग परिचर्चा एवं योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न। कुरुक्षेत्र,21 जून : आदियोगी शिव को योग का प्रथम प्रवर्तक कहा गया है। बाद में पतंजलि ने इसे […]

You May Like

advertisement