
उत्तर बस्तर कांकेर, 23 जून 2025/ जिले में संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भानुप्रतापपुर में सत्र अगस्त 2025-26 एवं 2025-27 में प्रवेश हेतु व्यवसाय विद्युतकार, कोपा, फिटर, वेल्डर तथा मैकेनिक डीजल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दुर्गूकोंदल में सत्र अगस्त 2025-26 व्यवसाय कोपा में प्रशिक्षण हेतु संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in में ऑनलाईन आवेदन 25 जून तक आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदक अपना पंजीयन एवं प्रवेश हेतु व्यवसाय का चयन कर सकते हैं। आवेदकों के पंजीयन के लिए वेबसाइट पर यूजर मैन्युअल दिया गया है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।


