प्राकृतिक आपदा के समय हर भूखे का पेट भरती है अन्नपूर्णा रसोई

प्राकृतिक आपदा के समय हर भूखे का पेट भरती है अन्नपूर्णा रसोई

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

प्रमुख समाजसेवी अवनी गुप्ता प्राकृतिक आपदा में हर भूखे का पेट भरने में सबसे आगे।

कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी अन्नपूर्णा रसोई के संचालक अवनी गुप्ता ने प्राकृतिक आपदा के समय में सभी साथियों से निवेदन किया है जैसा कि समाचार के माध्यम से देखा और सुना है कि शहर में कुछ जगह में बरसात का पानी इकट्ठा हो गया है और कई लोगों की किचन में भी पानी खड़ा हो गया है सच्चाई क्या है यह तो मुझे नहीं मालूम लेकिन मैं अपने शहर वासियों से यह निवेदन करना चाहूंगा अगर कोई ऐसा परिवार है और खाना बनाने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत है तो वह व्यक्ति अपने वार्ड के पार्षद से कहकर अन्नपूर्णा रसोई से भोजन प्राप्त कर सकता है जो बिल्कुल नि:शुल्क रहेगा।
अवनी गुप्ता ने बताया कि सभी लोग अपने पार्षद के संपर्क में रहते है तभी यह सुविधा हमेशा के लिए उपलब्ध है। करोना के समय में भी अवनी गुप्ता की अहम भूमिका रही जो कि एक सराहनीय कदम है। अवनी गुप्ता ने कहा कि यह रसोई आपकी अपनी रसोई है किसी भी प्रकार का बोझ मत समझें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओ लेवल एवं सी0 सी0 सी0 का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक करें ऑनलाइन आवेदन

Tue Jun 24 , 2025
ओ लेवल एवं सी0 सी0 सी0 का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक करें ऑनलाइन आवेदनबदायूँ: 20 जून। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं ।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जनपद के अन्य पिछड़ावर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियों जानकारी देते हुए बताया कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement