नागरिक सुरक्षा कोर सिविल डिफेंस बरेली के वार्डेन्स द्वारा 94 वार्डेन्स ने किया रक्तदान

नागरिक सुरक्षा कोर सिविल डिफेंस बरेली के वार्डेन्स द्वारा 94 वार्डेन्स ने किया रक्तदान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नागरिक सुरक्षा कोर बरेली (सिविल डिफेंस बरेली) के वार्डेन्स द्वारा आई0एम0ए0 हाल तथा जिला अस्पताल बरेली में उपनियंत्रक राकेश मिश्र तथा डिप्टी चीफ़ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ के संयुक्त नेतृत्व में एक विशाल रक्तदान शिविर लगाया जिसमें 94 वार्डेन्स ने रक्तदान किया।
ज्ञातव्य है कि नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डेन्स वर्ष में दो बार शिविर में रक्तदान करते हैं। एक जून मास में तथा दूसरा 6 दिसम्बर को नागरिक सुरक्षा कोर के स्थापना दिवस पर इसके अतिरिक्त किसी की आवश्यकता पर भी रक्तदान करते रहते हैं। वर्ष में वार्डेन्स द्वारा 300 से ऊपर रक्तदान किया जाता है।
आज के रक्तदान शिविर का उदघाटन माननीय वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार तथा कैंट विधायक संजीव अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर दोनों सहा0उपनियंत्रकगण पंकज कुदेशिया तथा प्रमोद डागर जी पूरे समय वार्डेन्स का उत्साह बढ़ाते रहे। इस शिविर में तीनों प्रभागों के डिविजनल वार्डेन्स, दिनेश यादव, अंजय अग्रवाल, संजय पाठक तथा प्रभागीय वार्डन (आरक्षित) शिवलेश चन्द्र पाण्डेय अपनी पूरी टीम के साथ डटे रहे तथा वार्डेन्स को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते रहे। इस आयोजन में सुनील यादव (आई0सी0ओ0) सहित अमित पंत, कमलेश वर्मा,अनिल शर्मा, गीता शर्मा, हरीश भल्ला, जगदीश प्रसाद, देवेन्द्र शर्मा, श्याम कृष्ण, अमित पंत, तथा डिवीजनल वार्डन आरक्षित शिवलेश पांडे, विवेक मिश्रा आदि वार्डेन्स का विशेष योगदान रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ज्ञानदीप सेवा समिति द्वारा संचालित चार साहिबजादे ग्रुप द्वारा शबद कीर्तन का हुआ आयोजन

Sat Jun 28 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : ज्ञानदीप सेवा समिति द्वारा संचालित चार साहिबजादे ग्रुप द्वारा सचखंड दरबार वतासे वाली गली में सजाया गया । तथा हफ्ता वारी दीवान बच्चों द्वारा शबद कीर्तन का प्रोग्राम बहुत ही व्यवस्थित तरीके से किया गया है।शबद कीर्तन के उपरांत बच्चों को उपहार दिए गए। […]

You May Like

Breaking News

advertisement