उत्तराखंड: प्रेम प्रसंग बना राजनीतिक भूचाल, पूर्व विधायक को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

उत्तराखंड: प्रेम प्रसंग बना राजनीतिक भूचाल, पूर्व विधायक को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता,
सागर मलिक

पूर्व विधायक पर चला अनुशासनहीनता का डंडा

उत्तराखंड भाजपा ने अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया है। इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए ज्वालापुर से पूर्व विधायक को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई संगठन की छवि धूमिल करने और अनुशासन के उल्लंघन के चलते की गई है।

हाल ही में भाजपा पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसमें उनके आचरण पर जवाब मांगा गया था। उन्होंने पार्टी कार्यालय पहुंचकर अपनी सफाई भी दी थी, लेकिन प्रदेश नेतृत्व उनके स्पष्टीकरण से असंतुष्ट रहा और उन्हें निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।

मामले की पृष्ठभूमि में सुरेश राठौर द्वारा की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस है, जिसमें वह एक महिला के साथ नजर आए थे। उस दौरान महिला ने उन्हें सार्वजनिक रूप से अपना पति बताया और विवाह की घोषणा की थी। इसके बाद महिला ने सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट साझा कीं, जिनमें राठौर को अपना पति बताया गया।

इस घटनाक्रम के बाद भाजपा को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी किसी के निजी जीवन में हस्तक्षेप नहीं करती, लेकिन जब कोई मामला सार्वजनिक हो जाए और उससे संगठन की छवि प्रभावित हो, तो कार्रवाई जरूरी हो जाती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: जाली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, लाखों के नकली नोट बरामद, तीन गिरफ्तार

Sun Jun 29 , 2025
उत्तराखंड: जाली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, लाखों के नकली नोट बरामद, तीन गिरफ्तार,सागर मलिक उत्तराखंड में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी में घर में संचालित हो रहे जाली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 लाख रुपए के जाली नोट […]

You May Like

Breaking News

advertisement