सनातन धर्म ज्ञान प्रतियोगिता'” में आरोही,आराध्या एवं निहारिका रहे विजेता बाल -युवा प्रतिभाओं ने दिखाई धर्म संस्कृति के प्रति जागरूकता

“सनातन धर्म ज्ञान प्रतियोगिता'” में आरोही,आराध्या एवं निहारिका रहे विजेता बाल -युवा प्रतिभाओं ने दिखाई धर्म संस्कृति के प्रति जागरूकता

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : स्थानीय जनकपुरी स्थित शिव हरी मिलाप मंदिर (नियर रेलवे क्रॉसिंग) पर शिवसेना (शिंदे इकाई) बरेली नाथनगरी द्वारा “सनातन धर्म ज्ञान प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया गया । विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
प्रतियोगिता में 80 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया एवं भारतीय सनातन संस्कृति, धर्म और सनातन परंपराओं जैसे विषयों पर प्रश्नोत्तरी का उत्तर देते हुए ज्ञान व वक्तृत्व का प्रदर्शन किया।
सनातन धर्म ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता रहें —
प्रथम पुरस्कार – आरोही पाठक
द्वितीय पुरस्कार – आराध्या सिंह
तृतीय पुरस्कार –
निहारिका शर्मा
सभी विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह पुरस्कार एवं प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम संयोजक शिवसेना जिला प्रमुख दीपक पाठक ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, शास्त्रों और नैतिक मूल्यों से जोड़ना तथा उनमें संस्कारित नेतृत्व और आत्मबोध को जाग्रत करना है।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मनीता अग्निहोत्री, और प्रिया शंखधार सम्मिलित रहीं। निर्णायक मंडल ने इसे युवाओं में सनातन ज्ञान, नैतिकता और सांस्कृतिक गौरव को प्रोत्साहित करने की दिशा में अत्यंत सराहनीय पहल बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों के रूप में आशु अग्रवाल, स्वामी श्री शैलेंद्रानंद महाराज, पूर्व पार्षद श्री महेश पंडित, समाजसेवी व्यापारी नेता श्री अमित भारद्वाज, श्री राजीव खुराना, श्री प्रवीण भारद्वाज एवं श्री संजीव अवस्थी उपस्थित रहे।
सनातन धर्म ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन में कैलाश आई हॉस्पिटल के अध्यक्ष श्री संजीव पांडे जी का विशेष योगदान रहा।
आयोजन में विश्व प्रताप सिंह, देवांश पाठक, प्रदीप गंगवार, हिमांशु रस्तोगी, आशीष शर्मा, राकेश यादव प्रिंस चंद्र, शैलेश साहू ,ममता साहू इत्यादि उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर बूथ अध्यक्ष संजय शर्मा तीन प्रमुख कार्यक्रम धूमधाम से मनाया

Mon Jun 30 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भातीय जनता पार्टी के आह्वान पर तीन प्रमुख कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनते हुये ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत पौधा लगाते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तथा मन की बात कार्यक्रम को पार्टी के कार्य कर्ताओं में मोबाइल पर सुना और […]

You May Like

advertisement