प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से पुष्पलता को मिल रही मुफ्त बिजली

बिजली बिल शून्य, खर्च में राहत और अब होगी अतिरिक्त आमदनी

कोंडागांव, 30 जून 2025/ केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने ग्रामीण और शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई राह खोल दी है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को उनके घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे न केवल बिजली बिल शून्य हो रहा है, बल्कि अतिरिक्त बिजली से आमदनी भी हो रही है।
ऐसे ही एक हितग्राही हैं कोंडागांव जिले के आड़काछेपारा निवासी श्री अरुण कुमार विश्वास, जिन्होंने अपनी पत्नी श्रीमती पुष्पलता विश्वास के नाम से पीएम सूर्य घर पोर्टल पर आवेदन कर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाया है। श्री विश्वास ने बताया कि पहले उनका मासिक बिजली बिल लगभग 2,000 रुपए आता था, लेकिन अब यह पूरी तरह शून्य हो चुका है। इससे बिजली की कटौती होने पर भी विद्युत सप्लाई बाधित नहीं होती है, जिससे उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। सोलर प्लांट से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली ग्रिड में सप्लाई होकर अतिरिक्त आय का स्रोत भी मिलेगा। श्री विश्वास ने बताया कि इससे उन्हें आर्थिक राहत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा घर के छतों में सौर पैनल स्थापना के लिए हितग्राहियों को प्लांट की क्षमता के आधार पर सब्सिडी दी जा रही है। रूफटॉप सोलर संयंत्र की क्षमता अनुसार 01 किलोवॉट के लिए लगभग 65 हजार रूपए की लागत पर केंद्र  सरकार द्वारा 30 हजार रूपए और राज्य सरकार द्वारा 15 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी, 02 किलोवाट के लिए 01 लाख 30 हजार रूपए की लागत पर 60 हजार रूपए की सब्सिडी और 03 किलोवाट से अधिक की सोलर संयंत्र के लिए 01 लाख 95 हजार की लागत पर 78 हजार रूपए और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार की सब्सिडी दी जाएगी। इसमें हितग्राही का अंशदान 10 प्रतिशत रहेगा और शेष राशि के लिए बैंकों द्वारा 07 प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराई जाएगी। पीएम सूर्यघर योजना का लाभ उठाने के लिए जिले के विद्युत उपभोक्ता वेब पोर्टल https://www.pmsuryaghar.gov.in/  या पीएम सूर्य घर मोबाइल एप में पंजीयन करा सकते हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि केंद्रों में बीज एवं खाद की जांच, नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी

Mon Jun 30 , 2025
कोंडागांव, 30 जून 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिले में अमानक बीज एवं खाद की बिक्री पर निगरानी और रोकथाम हेतु कृषि विभाग की टीम द्वारा कोंडागांव स्थित अम्बिका कृषि संसार एवं प्रयाग कृषि केंद्र का निरीक्षण किया गया। कृषि विभाग के उप संचालक श्री डी. पी. […]

You May Like

advertisement