नवीन जिन्दल फाउंडेशन की पहल पर मोबाइल मेडिकल युनिट ने संघोर गांव में दी स्वास्थ्य सेवाएं

नवीन जिन्दल फाउंडेशन की पहल पर मोबाइल मेडिकल युनिट ने संघोर गांव में दी स्वास्थ्य सेवाएं

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

बाबैन, 4 जुलाई : नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत सांसद नवीन जिन्दल के निर्देश पर लाडवा हल्का के गांव संघोर में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा कैम्प लगाया गया। लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए इस कैंप में एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा 116 मरीजों को अलग-अलग बीमारियों के लिए परामर्श और नि:शुल्क दवाइयां दी गई। इसके साथ-साथ मोबाइल मेडिकल युनिट में ही 13 लोगों के रक्त एवं युरिन के सभी टेस्ट भी किए गए। सांसद नवीन जिन्दल के स्वस्थ कुरुक्षेत्र मिशन पर प्रकाश डालते हुए कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल पूरे संसदीय क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। सांसद नवीन जिन्दल का प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं क्षेत्र के हर व्यक्ति तक पहुंचे। उनके द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के अपने संकल्प को, पूरा करने के लिए मोबाइल मेडिकल युनिट का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र के विकास में नंदा जी का विशेष योगदान : अशोक अरोड़ा

Sat Jul 5 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक बोले, नंदा जी ने गुजरात से आकर कुरुक्षेत्र को बनाया अपनी कर्मभूमि।नंदा जी की जयंती पर अरोड़ा ने उनकी समाधी सदाचार स्थल पर जाकर किया नमन। कुरुक्षेत्र : थानेसर के विधायक एवं पूर्व मँत्री अशोक अरोड़ा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. गुलजारी लाल […]

You May Like

advertisement