जीवन कला योग समिति फिरोजपुर की जनरल मीटिंग डॉक्टर गुरनाम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई

डॉक्टर गुरनाम सिंह को प्रधान, राकेश शर्मा महासचिव और कुलवंत सिंह को कोषाध्यक्ष सर्व समिति से चुना गया

(पंजाब) फिरोजपुर 05 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

जीवन कला योग समिति फिरोजपुर की जनरल मीटिंग डॉक्टर गुरनाम सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिस में भारी संख्या में साधक सदस्य उपस्थित हुए। जिस में पिछले चार साल की कारवाई रिपोर्ट श्री मती सुमन गुप्ता द्वारा पडी गई। इस अर्से दौरान जो साधक या उनके रिश्तेदार व देश मे जो बड़ी त्रासदी हुई में जान गंवाने वाले लोगो को श्रद्धांजली दी गई। कारवाई रिपोर्ट में संस्था द्वारा की गई उपलब्धियों की व्याख्या की गई। जिस में हर वर्ष महिला दिवस, तीज पर्व, योग दिवस, योग शिविर व जन्मदिन उत्सव बड़े भाव चाव से मनाए गए। अलग अलग स्कूल में गर्म सवैटर जरसीया,शूज जुराबे आदि बांटे गए। पिछले साल 300 से ज्यादा फलदार फूलदार व छाया वाले पेड़ अलग अलग जगह पर लगाये गए। अलग अलग कालेज विशेष कर देवसमाज कालेज फार वोमन फिरोजपुर में योग शिविर भी लगाए गए। आज की मीटिंग मे अलग अलग वक्ताओं जैसे कुलवंत सिंह रेलवे,सुमन गुप्ता, नीरू कालरा प्रिंसीपल मैम सुवरषा डीमरा मैम अनीता धवन जी वाइस प्रिंसीपल देवसमाज कालेज फिरोजपुर, कुलवंत सिंह कैशियर,दीन दलाल जी, मैडम शक्ति चौपड़ा डॉक्टर अरमिनदर सिंह आदि ने सम्बोधन किया व संस्था के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।
इसी बीच ममता स्वामी, कमलेश आर्य एव कमला जी ने सुन्दर भजन प्रस्तुत किए। अन्त में डॉक्टर गुरनाम सिंह ने सभी का धन्यावाद किया। कुछ साधक सदस्यों ने संस्था को आर्थिक सहायता दी उन सब का विशेष तौर पर धन्यवाद किया । मीटिंग में आये नए सुझाव को नोट किया कुलवंत सिंह कैशियर ने अपनी रिपोर्ट पेश की फिर प्रधान ने कमेटी को भंग किया।

     उसके बाद चुनाव अधिकारी श्री विवेक मल्होत्रा व मैडम शक्ति चोपड़ा ने बहुत  बड़ीया चुनाव प्रक्रिया निभाई। सारे हाउस की सर्वसम्मत राय से डॉक्टर गुरनाम सिंह प्रधान 

राकेश शर्मा महासचिव
श्री कुलवंत सिंह कैशियर निर्वाचित हुए।

    अन्त में डॉक्टर गुरनाम सिंह प्रधान,राकेश शर्मा महासचिव द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया गया और विश्वास दिया कि आप सभी के सहयोग से संस्था के काम में और तेजी लाई  जायेगी। संस्था का और विस्तार भी किया जाएगा। सभी ईवनट बहुत सुन्दर तरीके से किये जायेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਰੁੱਖ ਲਗਾਓ ਮੁਹਿੰਮ “ਵਨ ਜੱਜ ਵਨ ਟ੍ਰੀ” ਤਹਿਤ ਲਗਾਏ ਬੂਟੇ

Sun Jul 6 , 2025
(ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 05.07.2025 {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਮਾਨਯੋਗ ਮੈਂਬਰ ਸਕੱਤਰ, ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਐੱਸ. ਏ. ਐੱਸ. ਨਗਰ ਮੋਹਾਲੀ ਜੀਆਂ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸ੍ਰੀ ਸੁਮੀਤ ਮਲਹੋਤਰਾ, ਮਾਨਯੋਗ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅਤੇ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ-ਕਮ-ਚੇਅਰਮੈਨ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਜੀ ਦੀ ਰਹਿਨੁਮਾਈ ਹੇਠ ਰੁੱਖ ਲਗਾਓ ਮੁਹਿੰਮ “ਵਨ […]

You May Like

advertisement