दुखद: अनियंत्रित स्कूटी खाई में गिरने से युवक की मौत हुई

सागर मलिक

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इस बीच शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। देहरादून-मसूरी रोड पर गज्जी बैंड के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गई, जिससे स्कूटी पर पीछे बैठी युवती खाई में जा गिरी। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के हड़वाड़ी गांव निवासी नवीन पुत्र विक्रम सिंह और प्रिया निवासी कोटगांव, मोरी स्कूटी से देहरादून जा रहे थे। जैसे ही वे गज्जी बैंड के पास पहुंचे, स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने पैराफिट से टकरा गई।

टक्कर के बाद स्कूटी तो सड़क पर ही गिर गई, लेकिन पीछे बैठी युवती संतुलन खो बैठी और सीधी खाई में जा गिरी। खाई की गहराई अधिक होने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 आपात सेवा को सूचना दी।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को खाई से बाहर निकाला गया और मसूरी उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों की सभी कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार, स्कूटी चला रहे नवीन को मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना का कारण ओवरस्पीड था या सड़क की खराब स्थिति। हादसे से जुड़ी सभी कानूनी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: नगर पालिका और गढ़वाल जल संस्थान के बीच टकराव

Sun Jul 6 , 2025
उत्तराखंड: नगर पालिका और गढ़वाल जल संस्थान के बीच टकराव,सागर मलिक उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी मसूरी इन दिनों नगर पालिका और गढ़वाल जल संस्थान के बीच गहराते विवाद को लेकर सुर्खियों में है। दोनों विभागों के बीच तनातनी इस कदर बढ़ गई है कि अब मामला उच्च अधिकारियों की […]

You May Like

advertisement