जिले में अब तक 274.3 मिलीमीटर औसत वर्षा

सर्वाधिक वर्षा पिथौरा तहसील में 326.6 मिलीमीटर

आज 25.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

महासमुंद 08 जुलाई 2025/ महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2025 से अब तक 274.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 326.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 297.7 मिलीमीटर, महासमुंद में 281.8 मिलीमीटर, बसना में 257.4 मिलीमीटर, बागबाहरा में 257.2 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 225.4 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 08 जुलाई को 25.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 36.0 मिलीमीटर, महासमुंद में 32.0 मिलीमीटर, कोमाखान में 25.9 मिलीमीटर, बागबाहरा में 22.6 मिलीमीटर, बसना में 18.1 मिलीमीटर एवं सरायपाली तहसील में 15.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला पंचायत सीईओ ने ली समय सीमा की बैठक

Tue Jul 8 , 2025
बारिश को देखते हुए राहत एवं बचाव दल को सतर्क रहने के निर्देश खाद-बीज के वितरण के लिए पर्याप्त भंडारण रखें अब तीन माह का राशन 31 जुलाई तक मिलेगा महासमुंद 08 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार आज जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक ने कलेक्ट्रेट […]

You May Like

advertisement