उत्तराखंड: एक और नाबालिग लड़की हुई दुराचार की शिकार

सागर मलिक

उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां न सिर्फ नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया गया बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। आरोपी को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश किया है। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

8 जुलाई को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी को साहिब नामक युवक बहला-फुसलाकर भगाकर दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर लक्सर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

कोतवाली निरीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने आरोपी की खोज तेज़ कर दी। आरोपी साहिब पुत्र शराफत, निवासी नेहन्दपुर सुठारी, लगातार ठिकाने बदल रहा था ताकि गिरफ्तारी से बच सके। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 11 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता के बयान और चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। नाबालिग लड़की को पहले ही पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया था।

लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: ऑपरेशन 'कालनेमि' की बड़ी कार्रवाई, 13 फर्जी बाबा और 18 बहुरूपिए सपेरे गिरफ्तार

Sat Jul 12 , 2025
उत्तराखंड: ऑपरेशन ‘कालनेमि’ की बड़ी कार्रवाई, 13 फर्जी बाबा और 18 बहुरूपिए सपेरे गिरफ्तार,सागर मलिक उत्तराखंड में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत राज्यभर में छद्म वेशधारियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई जारी है। इस अभियान का उद्देश्य […]

You May Like

advertisement