चिकित्सा प्रभारी ने होम्योपैथिक की दुकान पर मारा छापा , मुकदमा दर्ज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में चिकित्सा प्रभारी ने कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में एक होम्योपैथिक क्लीनिक पर छापा मारकर वहां रखी दवाइयां को बरामद कर झोलाछाप डॉक्टर वसीम अहमद खिलाफ थाने में तहरीर दी। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि फरीदपुर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सतीश कुमार, डॉक्टर अशोक कुमार ने अपनी टीम के साथ कस्बे के मोहल्ला सराय में होम्योपैथी की दुकान पर छापा मारा था तो वहां होम्योपैथी की 100 एमएल की 97 शीशी एवं 30 एमएल की बोतल बरामद की। चिकित्सा प्रभारी ने झोलाछाप डॉक्टर से डिग्री दिखाने को कहा तो वह कोई डिग्री ना दिखा सका। डॉक्टर की डिग्री एवं कोई दस्तावेज ना होने पर चिकित्सा प्रभारी की तहरीर पर झोलाछाप डॉक्टर वसीम अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। होम्योपैथिक की दुकान पर छापा मारने वालों में फरीदपुर चिकित्सा प्रभारी डॉ सतीश कुमार, डॉ. अशोक कुमार चिकित्सा प्रभारी भगवानपुर एवं दिनेश कुमार के स्थानीय पुलिस मौजूद रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आला हजरत के 107 वें उर्स पर आला हजरत के नाम से हर इलाके में लगाएं 107 पेड और पौधे:तौसीफ मियां

Sat Jul 19 , 2025
आला हजरत का 107 वाॅ उर्स लाएगा हरियाली की बहार:तौसीफ मियां दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : आला हजरत के 107 वें उर्स की तैयारियां अब जोर व शोर के साथ शुरु हो चुकी हैं,इस मौके पर खानदाने आलाहजरत की सबसे बुजुर्ग इल्मी शख्सियत और सुन्नी बरेलवी खानकाही मुसलमानों के […]

You May Like

Breaking News

advertisement