प्रथम रामकृष्ण स्मारक एलीट राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में देश के अलग-अलग कोनों से आए 50 चुनिंदा मुक्केबाजों ने दमखम दिखाया

लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली मे मुक्कों की गूंज से गूंज उठा रिफार्म क्लब मैदान! प्रथम रामकृष्ण स्मारक एलीट राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में देश के अलग-अलग कोनों से आए 50 चुनिंदा मुक्केबाजों ने दमखम दिखाया। इस आयोजन में दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, अंडमान-निकोबार समेत 11 राज्यों के दिग्गज खिलाड़ी अपनी काबिलियत साबित करने रिंग में उतरे। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र भी इस रोमांचक आयोजन का हिस्सा बने। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “इस चैंपियनशिप का मकसद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच देना है, जिससे रायबरेली सहित लखनऊ, उन्नाव, कानपुर जैसे आसपास के जिलों के खिलाड़ी भी प्रेरित हों। डॉ. मिश्र ने बताया कि बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मुक्केबाजों को अगस्त में चीन भेजा जाएगा ताकि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहरा सकें। उन्होंने आगे कहा, “मई 2025 में हमारे मुक्केबाजों ने श्रीलंका में 17 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। हमारे पास प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें तलाशने और तराशने की जरूरत है। फेडरेशन जल्द ही इंडियन बॉक्सिंग लीग शुरू करने जा रहा है, जो मुक्केबाजी में नई क्रांति लाएगा। राष्ट्रीय महासचिव राकेश ठाकरान ने कहा कि प्रोफेशनल बॉक्सिंग को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मध्य भारत मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष सुशील कटियार और कार्यकारी अध्यक्ष ताबिश काज़मी ने बताया कि यह एलीट वर्ग की चैंपियनशिप है, जिसमें 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के महिला और पुरुष मुक्केबाज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रायबरेली के लिए यह गर्व की बात है कि यहां राष्ट्रीय स्तर का ऐसा भव्य आयोजन हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून - फीस में मनमानी पर कसा शिंकजा, अभिभावकों को मिली राहत

Thu Jul 24 , 2025
देहरादून – फीस में मनमानी पर कसा शिंकजा, अभिभावकों को मिली राहत,सागर मलिक शिक्षा का मंदिर नहीं बनने देंगे व्यवसाय का अड्डा: डीएम देहरादून। ‘भय बिनु होई न प्रीति’ कहावत को चरितार्थ करते हुए जिला प्रशासन ने नामी-गिरामी निजी स्कूलों पर शिकंजा कस दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम सविन […]

You May Like

Breaking News

advertisement