तीज हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम : पूजा शर्मा

हरियाणवी रंग में रंगा श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल, तीज उत्सव की धूम”

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 25 जुलाई : श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को तीज उत्सव बड़े ही उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा शर्मा ने तीज की बधाई देते हुए कहा कि तीज न केवल महिलाओं के लिए बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम है। ऐसे उत्सव विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम और समझ को विकसित करते हैं। इससे पहले विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसके ‘बोल-बांगरों’ नाची सावन में की धुन पर कक्षा पांचवी और छठी की छात्राओं ने सावन की मस्ती को जीवंत कर दिया। पायल ने कविता वाचन और अनमोल दीप ने एकल नृत्य प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। तन्वी मुंजाल द्वारा प्रस्तुत हरियाणवी नृत्य ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का संचालन सीमा गुप्ता ने कुशलता से किया। अध्यापिका नीलम ने तीज को स्त्री शक्ति, प्रकृति प्रेम और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक बताते हुए सभी को इसके महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रस्तुतकर्ताओं को सम्मानित कर तथा अध्यापिका सीमा गुप्ता द्वारा हरियाणवी लोकगीत के साथ हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य जांच विभागीय कार्य होने के साथ है सेवा का काम : डा. धीरज कौशिक

Sat Jul 26 , 2025
शिविर में 75 से अधिक दिव्यांगों छात्रों की करी गई जांच। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 25 जुलाई : समग्र शिक्षा परियोजना परिषद विभाग पंचकूला सहायक सलाहकार डा. धीरज कौशिक ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य जांच विभागीय कार्य होने के साथ सेवा का काम है। सभी अधिकारियों -कर्मचारियों को इस […]

You May Like

Breaking News

advertisement