मध्य प्रदेश/ रीवा थाने में हंगामा: पूर्व विधायक के समर्थकों ने CSP से की झड़प, FIR दर्ज होने तक मचा रहा बवाल

स्टेट हेड /राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश… 8889284934

रीवा के चोरहटा थाना परिसर शुक्रवार को राजनीतिक तूफान का केंद्र बन गया, जब भाजपा नेता और पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी के समर्थकों ने सीएसपी रितु उपाध्याय पर हमला करने की कोशिश की। थाने के अंदर तीखी बहस हुई, जहां पूर्व विधायक ने सीएसपी को “असंवेदनशील” कहकर फटकारा और उन्हें वहां से हटाने की मांग की।

थाने में भिड़ंत, CSP पर बोला हमला

CSP रितु उपाध्याय ने जब जवाब में संयम और तमीज की बात की, तो विधायक समर्थक उग्र हो गए। हालात बिगड़ते देख थाना प्रभारी ने CSP को थाने के अंदर गेट से सुरक्षित कराया, लेकिन भीड़ फिर भी अंदर घुस गई।

विधायक पर FIR की मांग बनी विवाद की जड़

यह सारा हंगामा कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज कराने को लेकर शुरू हुआ। प्रदर्शन के बीच CSP के साथ हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
रात होते-होते कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पर मामूली धाराओं में FIR दर्ज हुई। एडिशनल SP आरती सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोपहर से ही थाने में विरोध प्रदर्शन चल रहा था।

  • तीसरी डिग्री के आरोप से नया मोड़

अभिषेक तिवारी नाम के युवक ने अभय मिश्रा पर फार्म हाउस में बंद कर तीसरी डिग्री देने और डंडों से पीटने का आरोप लगाया। वहीं इसी युवक पर पहले से एक अन्य केस दर्ज है जिसमें उस पर उंगली काटने का आरोप है।

पीड़ित की आपबीती “गालियां दीं और उंगली काटी”

अशोक तिवारी ने बताया कि अभिषेक ने 500 रुपए शराब के लिए मांगे, न देने पर गालियां दीं और दांतों से उसकी उंगली काट दी। वह खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा।

अभिषेक का पलटवार: “विधायक ने खुद पीटा”

दूसरी ओर अभिषेक तिवारी ने कहा कि वह अभय मिश्रा के फार्म हाउस पर मदद मांगने गया था, लेकिन विधायक ने खुद 30 डंडे मारे और गुर्गों से भी पिटवाया। शिकायत लेकर थाने गया, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संकुल स्तरीय साहित्यक प्रश्नमंच कार्यशाला सम्पन्न

Sat Jul 26 , 2025
संकुल स्तरीय साहित्यक प्रश्नमंच कार्यशाला सम्पन्न 26जुलाई 25 , कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं।कल दिनांक 25 जुलाई 2025 को पूर्व योजना के अनुसार बदायूं संकुल की साहित्यिक प्रश्न मंच कार्यशाला सरस्वती विद्या मंदिर भुर्जी टोला आंवला में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई । जिसमें संकुल प्रमुख वेद रत्न […]

You May Like

Breaking News

advertisement