आजमगढ़-वाराणसी मार्ग हादसा:खड़े ट्रक से टकराया ट्रेलर,खलासी की मौके पर मौत,पुलिस जांच में जुटी

आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो बाईपास पर शनिवार की रात्रि लगभग 2 बजे रोड के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिसमे ट्रक के खलासी अवधेश पटेल पुत्र सोमनाथ सिंह निवासी चकताकिया नारायणपुर मिर्जापुर की मृत्यु हो गई वहीं ड्राइवर को हल्की-फुल्की चोटे आई सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक ट्रक बरहज से सोनभद्र गिट्टी के लिए जा रहा था जिसका ड्राइवर आजमगढ़ वाराणसी मार्ग गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो पाईपास पर शनिवार की रात्रि में गाड़ी खड़ी करके आराम करने लगा रात्रि लगभग 2:00 बजे आजमगढ़ से वाराणसी जा रही एक ट्रेलर ने रोड के किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें ट्रक ड्राइवर दिनेश चौबे पुत्र अज्ञात निवासी भाटपार रानी देवरिया व खलासी अवधेश पटेल पुत्र सोभनाथ सिंह निवासी चकतकिया नारायणपुर मिर्जापुर घायल हो गए सूचना पर पहुंची पीआरबी दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले गई जहां पर डॉक्टरों ने खलासी अवधेश पटेल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया। गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में ट्रक के खलासी की मृत्यु हो गई है शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है अभी कोई तहरीर नहीं पड़ी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरुकुल में ब्रह्मचारियों का उपनयन संस्कार सम्पन्न

Sun Aug 3 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 3 अगस्त : गुरुकुल कुरुक्षेत्र में नवप्रविष्ट ब्रह्मचारियों का उपनयन संस्कार वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत सम्पन्न हुआ। यह संस्कार ब्रह्मचारियों के आध्यात्मिक एवं शैक्षिक जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. रामचंद्र, चेयरपर्सन, इंस्टीट्यूट आफ इंटीग्रेटिड एंड ऑनर्स स्ट्डीज […]

You May Like

Breaking News

advertisement