जिलाधिकारी अविनाश सिंह की मेहनत लायी,सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में बरेली ने किया टॉप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : प्रदेश में विकास कार्यों का मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं समीक्षा हेतु गठित सीएम डैशबोर्ड पर इन्टीग्रेटेड विभागों की सेवाओं/योजनाओं/परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह किए गए विकास कार्यक्रमों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी रैंकिंग सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर प्रत्येक माह निर्गत की जाती है।
सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर माह जुलाई 2025 की जारी की गयी रैंकिंग में जनपद बरेली को विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में प्रथम स्थान एवं राजस्व कार्यक्रमों में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने ज़ब से जनपद की कमान संभाली है दिनोदिन जनपद सफलता की ओर अग्रसर है। जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं निरन्तर गहन समीक्षा में दिये गये निर्देशों के परिणामस्वरूप जनपद के कार्य प्रदर्शन में उत्तोरत्तर वृद्धि हो रही है।
जिलाधिकारी ने जनपद की ज़ब बागडोर संभाली थी तो अप्रैल माह में सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर जनपद ओवर ऑल रैकिंग में 14वे स्थान पर था जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में जुलाई माह में जनपद ने ओवर ऑल रैंकिंग में पूरे प्रदेश में टॉप किया है।
जिलाधिकारी की लगन, मेहनत एवं उनके कुशल मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारियों द्वारा किये गये परिश्रम के परिणामस्वरूप जनपद माह जुलाई की ओवरऑल रैकिंग में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
जिलाधिकारी द्वारा इस उपलब्धि पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसी प्रकार टीम भावना से काम करते हुए विकास एवं राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति में निरन्तर गति बनाये रखने के निर्देश दिये गये।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उर्स ए रज़वी:ठिरिया से बिना डीजे-साउंड के दरगाह आया फूलों की डालियों का जुलूस

Mon Aug 11 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उर्स-ए-रज़वी के मौके पर दरगाह आला हज़रत में रौनक बढ़ने लगी है। अन्य प्रदेशों समेत उत्तर प्रदेश के जिलों से भी जायरीन हाजिरी के लिए पहुंच रहे है। सभी अकीदतमंद दरगाह पर फातिहा और फूल पेश करने के बाद दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान […]

You May Like

advertisement