Uncategorized

पुलिस सदैव सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर : दिनेश सिंह

पुलिस सदैव सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर : दिनेश सिंह

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष – 94161 91877

किडजी स्कूल के बच्चों ने पुलिस थाने में देखें जन संपर्क कक्ष, महिला हेल्प डेस्क,कंप्यूटर कक्ष।

कुरुक्षेत्र, 12 अगस्त :
सुरक्षा नियमों की जागरूकता मुहिम के तहत किड्जी कल्याण नगर के बच्चों ने आज केयूके पुलिस स्टेशन का भ्रमण किया और एसएचओ दिनेश सिंह चौहान से मिल कर उनका धन्यवाद किया।विद्यालय की प्रिंसिपल एकजोत कौर ने एसएचओ को राष्ट्रीय तिरंगा भेंट कर सुरक्षा और सुरक्षाबलों के प्रति आभार व्यक्त किया। मैडम कविता ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। एसएचओ दिनेश सिंह चौहान ने सभी बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने बच्चों के उत्साह और जोश को देखते हुए उन्हें पुलिस थाने के विभिन्न कक्षों जैसे कि आपातकालीन संपर्क कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, लॉकअप कक्ष आदि का विजिट कराते हुए पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बच्चों को आजादी को सुरक्षित रखना के महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए जीवन में पालन करने योग्य ट्रैफिक नियमों के बारे में भी जागरूक किया। एसएचओ ने बच्चों को आश्वस्त किया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है। बच्चों ने पुलिस कर्मियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। प्रिंसिपल एकजोत कौर ने बताया कि किड्जी कल्याण नगर की कक्षा के.जी. के विद्यार्थियों ने सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक होने के लिए आज ब्रह्मसरोवर के पास केयूके पुलिस थाने का विजिट किया। इस विजिट से बच्चों को पुलिस कार्यप्रणाली और सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता प्राप्त हुई। विद्यालय प्रबंधक आदित्य वत्स ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में जानने का अवसर मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel