क्रिप्टो के नाम पर करोड़ो का खेल, व्हाट्सएप ग्रुप ग्रुप से ठगी, STF की सर्जिकल स्ट्राइक

उत्तराखंड देहरादून

क्रिप्टो के नाम पर करोड़ो का खेल, व्हाट्सएप ग्रुप ग्रुप से ठगी, STF की सर्जिकल स्ट्राइक,
सागर मलिक

उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। तिहाड़ जेल में बंद एक कुख्यात साइबर अपराधी मनदीप सरकार को बी-वारंट पर निकालकर देहरादून की अदालत में पेश किया गया। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि यह आरोपी भारत सहित कई देशों में फैले एक संगठित साइबर ठगी रैकेट का हिस्सा है।

अभियुक्त ने पीड़ितों को पहले “FINANCIAL GAME W1” और “EG-Junior Group V1” जैसे व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ा, जहां उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर अधिक लाभ का लालच दिया गया। इसी झांसे में आकर एक देहरादून निवासी पीड़ित से कुल ₹2.67 करोड़ की ठगी की गई।

जांच में पता चला कि मनदीप खुद को “VIYAKA एक्सचेंज” वेबसाइट का कर्मचारी बताकर फर्जी निवेश योजनाओं के लिंक भेजता था। पीड़ित को मुनाफे का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए गए।

तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए साइबर टीम ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप ग्रुपों और संबंधित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से डेटा एकत्र कर विश्लेषण किया। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ ही महीनों में आरोपी के खातों में करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ है। इसके अतिरिक्त, आरोपी के खिलाफ अन्य राज्यों में भी साइबर अपराधों से जुड़ी एफआईआर दर्ज हैं।

मनदीप सरकार, पुत्र पुलिन बिहारी, निवासी बाबनपुर, जिला 24 परगना, पश्चिम बंगाल, पहले से ही थाना स्पेशल सेल दिल्ली में FIR संख्या 275/2024, धारा 420/120B के तहत गिरफ्तार होकर तिहाड़ जेल में बंद था।

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के मार्गदर्शन में, एसटीएफ की टीम लगातार साइबर अपराधों के विरुद्ध अभियान चला रही है। इस मामले की निगरानी ADG लॉ एंड ऑर्डर/साइबर डॉ. वी. मुरुगेसन और IG डॉ. नीलेश आनंद भरने द्वारा की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी ऑनलाइन निवेश, संदिग्ध लिंक, अंजान कॉल या फर्जी ऑफर्स के झांसे में न आएं। संदेह होने पर तुरंत साइबर थाना या 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

टीम में शामिल अधिकारी:

निरीक्षक: देवेंद्र नवियाल

अपर उप निरीक्षक: मुकेश चंद्र

हे०का०: दिनेश पालीवाल

का०: नितिन रमोला

का०: अभिषेक

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूनम सिंह वार्ड नंबर 2 में जाकर लोगों के बीच हर संभव मदद का आश्वासन दिया

Thu Aug 14 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत पूनम सिंह वार्ड नंबर 2 में जाकर लोगों के बीच हर संभव मदद का आश्वासन दिया “सैयद नगर की सड़क बनी मौत का जाल, नेताओं की चुप्पी पर गरजीं पूनम सिंह” रायबरेली। वार्ड नंबर 2 सैयद नगर के निवासियों के अनुरोध पर पूनम सिंह आज बरईपुर से […]

You May Like

advertisement