पूनम सिंह वार्ड नंबर 2 में जाकर लोगों के बीच हर संभव मदद का आश्वासन दिया

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

पूनम सिंह वार्ड नंबर 2 में जाकर लोगों के बीच हर संभव मदद का आश्वासन दिया

“सैयद नगर की सड़क बनी मौत का जाल, नेताओं की चुप्पी पर गरजीं पूनम सिंह”

रायबरेली। वार्ड नंबर 2 सैयद नगर के निवासियों के अनुरोध पर पूनम सिंह आज बरईपुर से सैयद नगर रोड पर पहुँचीं। वहां का हाल देखकर वह आक्रोशित हो उठीं—सड़क पर चारों ओर पानी भरा, जगह-जगह गहरे गड्ढे, टूटी-फूटी हालत और रोज होने वाली दुर्घटनाएँ। बच्चों का स्कूल पहुँचना मुश्किल, बुजुर्गों का निकलना खतरे से खाली नहीं।

पूनम सिंह ने कहा—
“यह सिर्फ सड़क की समस्या नहीं, बल्कि नगर पालिका की घोर लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी का जीता-जागता सबूत है। अगर सत्ता में बैठे लोग अब भी नहीं जागे तो सैयद नगर से उठी जनता की आवाज़ रायबरेली की राजनीति बदल देगी।”

मौके पर पूर्व सभासद इसरार अहमद, गुड्डू भाई, मुनीर आलम, इसरार भाई (टेंट वाले) सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पूनम सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनता सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देशभर में निकाली जा रही हर-घर तिरंगा यात्रा, यह अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा

Thu Aug 14 , 2025
मेहनगर आज़मगढ़ पूरे हर्ष उत्साह-उमंग और उल्लास के साथ सबकी भागीदारी के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है, जिसे देश भर में बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है।इस उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में 9 अगस्त से शुरू […]

You May Like

advertisement