आजादी पर्व के पहले स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का हुआ आयोजन

सांसद, महापौर-जनप्रतिनिधियों, कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित बहु संख्या में स्कूली बच्चे, एनसीसी, एसडीआरएफ के जवान और नागरिकों ने लगाई दौड़

जगदलपुर, 14 अगस्त 2025/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से गुरुवार की सुबह स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। इस दौड़ में महापौर  श्री संजय पांडेय, गणमान्य जनप्रतिनिधियों सहित  कमिश्नर श्री डोमन सिंह, कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, बहु संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी और स्काउट-गाईड के कैडेट्स, एसडीआरएफ के जवान और नागरिकगण शामिल हुए। दौड़ से पूर्व सभी अतिथियों ने शहीद स्मारक में पुष्प चक्र और पुष्प अर्पित कर नमन किया।
     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने  स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के दौड़ आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन का उद्देश्य हम सब भारतवासी स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों के कुर्बानी को सम्मान, स्मरण कर श्रद्धांजलि देने और देश प्रेम की भावना को जगाने के लिए किया जाता है। खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते हुए हर खेल गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। जिसने खेलना नहीं जाना उसने जीना नहीं जाना। इस दौरान सांसद श्री कश्यप ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।
      इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल,  अपर कलेक्टर एवं खेल विभाग के प्रभारी श्री ऋषिकेश तिवारी, आईपीएस श्री सुमित कुमार,नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ का आयोजन किया है, जिसमें में स्थानीय जनप्रतिनिधी और गणमान्य नागरिकों सहित अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं,पुलिस ट्रेनिंग सेंटर व होमगार्ड के जवान,खेल संघों के खिलाड़ी व पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वतंत्रता-तिरंगा दौड़ सुबह लगभग 8 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर से संजय मार्केट, हनुमान मंदिर, हाता ग्राउंड, चांदनी चैक , मेन रोड़ होते हुए गोल बाजार चैक से पुनः मां दंतेश्वरी मंदिर प्रागंण पहुंचकर समाप्त हुई।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वतंत्रता, तिरंगा एवं स्वच्छता दौड़ में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

Thu Aug 14 , 2025
कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने लगाई दौड़ कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, तिरंगे के सम्मान में दौड़े 900 से अधिक प्रतिभागी महासमुंद, 14 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार सुबह मिनी स्टेडियम महासमुंद […]

You May Like

advertisement