मनीषा हमारी बेटी, हमारे परिवार की बेटी है जल्द मिलेगा न्याय : नायब सिंह सैनी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस निष्पक्षता के साथ कर रही है जांच, सरकार एक-एक मिनट की ले रही है रिपोर्ट, कांग्रेस पर कसा तंज- कांग्रेस नेता खो चुके हैं संतुलन, प्रधानमंत्री ने विश्व में बढ़ाया भारत का मान।

कुरुक्षेत्र, 17 अगस्त : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मनीषा हमारी बेटी है, हमारे परिवार की बेटी है। इस बेटी और उसके परिवार को इंसाफ दिलवाना सरकार का दायित्व है। इस मामले की पुलिस निष्पक्षता के साथ जांच कर रही है और जल्द ही जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इतना ही नहीं वे स्वयं पुलिस से इस मामले से सम्बन्धित एक-एक मिनट की रिपोर्ट ले रहे है। पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही। इस मामले में पुलिस निष्पक्षता से जांच कर रही हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को थानेसर अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता मानसिक संतुलन खो चुके है। इन 55 सालों में जिस गति से समाज व देश को आगे बढ़ाना चाहिए था, देश में उस गति से आगे नहीं बढ़ा सके। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खाली घोषणाएं करती रही, जिन से उसे वोट मिल जाते थे। कांग्रेसियों पर बहुत सारे आरोप लगे पड़े हैं और अब लोगों को इनकी नीतियों का पता लगा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी राष्ट्रपति, कभी उपराष्ट्रपति, लोकसभा, संसद, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री तक का अपमान किया है। कांग्रेस ने कोर्ट तक का अपमान किया हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी की यात्रा के सवाल पर पहले की यात्रा की याद दिलाते हुए कहा कि पहले की यात्रा में तो सूपड़ा साफ हो गया था अब इसका भी परिणाम देख लेंगे। उन्होंने दीपेंद्र हुडा के चुनाव आयोग से मिले होने के आरोप पर कहा कि यदि चुनाव आयोग उनके नियंत्रण में होता तो दीपेंद्र हुडा की जीत कैसे संभव हो जाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में वोटों का दुरुपयोग करते थे, जीतने वाली की वोटों का साफ कर देते थे। अब ईवीएम की वोटिंग पर कोई शक है तो उसे चैक कर सकते हैं। कांग्रेस समाप्त हो चुकी है और इस बार बिहार से भी बाहर हो जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश का विकास है, गरीबों का हिमायती है, भारत का सम्मान है प्रधानमंत्री एक ऐसा व्यक्तित्व है, जिसने 11 वर्षों में विकास करते हुए भारत को नई दिशा दी है। आज प्रधानमंत्री ने हरियाणा प्रदेश के लिए दो नई परियोजनाओं की घोषणाएं भी की। इनमें एयरपोर्ट से सोनीपत और एयरपोर्ट से बहादुरगढ़ तक नेशनल एकसप्रेस-वे शामिल हैं। इससे एयरपोर्ट जाने का सफर अब और भी कम हो गया है। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा, पीडब्ल्यूडी एवं जनअभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, हरियाणा विश्वकर्मा पांचाल समाज सुधार सभा के अध्यक्ष साहब सिंह खरींडवा, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना, अध्यक्ष धर्मवीर डागर, नगर परिषद चेयरपर्सन माफी ढांडा, जिला परिषद अध्यक्ष कंवलजीत कौर, कुलदीप चीका, राहुल राणा, योगेंद्र योगी, सुधीर पांचाल, आदित्य, मदन चौहान, जितेंद्र खैर,रामकुमार रम्बा, बंसी लाल करनाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने किया लगभग 25 करोड़ रुपए की धनराशि का ऑनलाइन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर( DBT)

Mon Aug 18 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनसीएम धामी ने किया लगभग 25 करोड़ रुपए की धनराशि का ऑनलाइन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर( DBT)सागर मलिक *उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विशेष अभियान के तहत किया गया 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण श्रमिकों और उद्योगों के मध्य बेहतर समन्वय बनाने के मुख्यमंत्री ने दिए […]

You May Like

advertisement