उत्तराखंड रुड़की दुखद: ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक दंपति की मौत

उत्तराखंड रुड़की दुखद: ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक दंपति की मौत,
सागर मलिक

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गढ़वाल मंडल से सामने आया है, जहां सोमवार सुबह हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर एक दर्दनाक दुर्घटना में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा मैक्सवेल अस्पताल के सामने उस समय हुआ जब ज्वालापुर से रुड़की जा रहे दीपक सिंह (36) और उनकी पत्नी कमलेश (34) की मोटरसाइकिल को पीछे से तेज़ रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

दोनों मृतक आर्य नगर, लाल मंदिर कॉलोनी, ज्वालापुर के निवासी थे। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून 4 साल से फ़ाइलों में फंसी नियमावली, शिक्षा मंत्री ने जताई कड़ी नाराजगी

Tue Aug 19 , 2025
उत्तराखंड देहरादून4 साल से फ़ाइलों में फंसी नियमावली, शिक्षा मंत्री ने जताई कड़ी नाराजगी,सागर मलिक उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) की नियमावली अब तक तैयार न होने पर कड़ी नाराजगी जताई […]

You May Like

Breaking News

advertisement