उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का पहले दिन भारी हंगामा

उत्तराखंड देहरादून
उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का पहले दिन भारी हंगामा,
सागर मलिक

विपक्षी विधायकों ने फाड़ी कार्य सूची

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण भवन में मंगलवार से शुरू हुए मानसून सत्र का पहला दिन भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने आपदा प्रबंधन और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध किया और वेल में उतरकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यसूची फाड़ी गई, माइक और टैबलेट तोड़े गए तथा सचिव की टेबल गिरा दी गई।

सत्र की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विपक्ष ने नैनीताल के डीएम और एसएसपी को बर्खास्त करने की मांग उठाई। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष को पर्याप्त सम्मान दिए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते सभी कांग्रेस विधायक वेल में पहुंच गए और कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए इसे “बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण” बताया। उन्होंने कहा कि विधायकों का यह व्यवहार सदन की गरिमा के खिलाफ है।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व विधायक मुन्नी देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए जैसे ही बोलने उठे, उनका माइक काम नहीं कर रहा था। उन्हें इतिहास में पहली बार अपनी सीट से उठकर एक मंत्री की सीट पर जाकर बोलना पड़ा। मुख्यमंत्री ने मुन्नी देवी के निधन पर शोक प्रस्ताव पढ़ा, लेकिन लगातार हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल पाया।

हंगामे के बीच संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने कांग्रेस पर सदन का अपमान करने का आरोप लगाया और विधायकों को पूरे दिन की कार्यवाही से निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह रवैया लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विपरीत है।

सदन की कार्यवाही को दिन में तीन बार स्थगित करना पड़ा, लेकिन फिर भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। नियम 310 के तहत कानून-व्यवस्था पर चर्चा की मांग करते हुए कांग्रेस विधायकों ने कार्यवाही बाधित रखी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान श्री परशुराम मंदिर नमक मंडी फिरोजपुर शहर में श्री हनुमान जी चालीसा का पाठ एवं सत्संग निरंतरण जारी है-नरेश शर्मा

Wed Aug 20 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 20 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

Breaking News

advertisement