श्री बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम का प्रसाद श्रद्धालुओं तक स्पीड पोस्ट पहुंचेगा

उत्तराखंड देहरादून
श्री बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम का प्रसाद श्रद्धालुओं तक स्पीड पोस्ट पहुंचेगा,
सागर मलिक

एमओयू के तहत बीकेटीसी ने प्रसाद के पैकेट पोस्ट आफिस के सुपुर्द किये

देहरादून। बीकेटीसी ने औपचारिक रूप से एमओयू के तहत स्पीड पोस्ट से श्रद्धालुओं को प्रसाद भेजने की सेवा शुरू कर दी है।श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज बीकेटीसी के केनाल रोड स्थित कार्यालय में भगवान बदरी विशाल तथा भगवान केदारनाथ जी के प्रसाद के पैकेट देहरादून स्थित भारतीय पोस्ट आफिस उप मंडल अधिकारियों को सौंपे।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं को धामों का प्रसाद पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए बीकेटीसी ने डाक विभाग के साथ अनुबंध किया है जिसके तहत पोस्ट आफिस के प्रतिनिधि बीकेटीसी के केनाल रोड कार्यालय से प्रसाद के पैकेट स्पीड पोस्ट हेतु प्राप्त करेंगे। भगवान बदरी विशाल एवं भगवान केदारनाथ जी की दीर्घकालिक पूजा करवाने वाले श्रद्धालुओं को पांच से दस वर्ष तक प्रति यात्रा वर्ष प्रसाद भेजा जायेगा।

आज बीकेटीसी की ओर से प्रसाद के 42 पैकेट स्पीड पोस्ट हेतु डाक विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों को सौंपे गये।इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित सहायक निदेशक ( मार्केटिंग) आशीष कुमार, सहायक डाक अधीक्षक दिनेश तोमर एवं मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव योवन कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड को "खेल भूमि" बनाने के लिए दिल्ली को दिए सुझाव

Fri Aug 22 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनउत्तराखंड को “खेल भूमि” बनाने के लिए दिल्ली को दिए सुझाव,सागर मलिक मुख्यमंत्री ने खेल विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से भेंट कर उत्तराखण्ड में खेलों के व्यापक […]

You May Like

Breaking News

advertisement