26 से 28 अगस्त तक लखनऊ में होगा रोजगार महाकुम्भ

26 से 28 अगस्त तक लखनऊ में होगा रोजगार महाकुम्भ
बदायूँ : 22 अगस्त। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिला रोजगार सहायता अधिकारी शशिकान्त यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा बेरोजगारों के लिए रोजगार महाकुम्भ का आयोजन किया गया है। सेवायोजन विभाग 26 से 28 अगस्त 2025 तक लखनऊ के इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान में रोजगार महाकुम्भ का आयोजन करने जा रहा है। रोजगार महाकुम्भ के माध्यम से सरकार 50 हजार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप् नौकरी उपलब्ध करायगी।
उन्होंने बताया कि सेवायोजन विभाग द्वारा https://rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल विकसित किया गया है। जिसमें नियोजकों एवं नौकरी हेतु प्रयासरत युवाओं के लिए पंजीकरण सुविधा उपलब्ध है। सेवायोजन विभाग द्वारा जापान, जर्मनी एवं इजराइल जैसे देशों में हेल्थ, होम केयरगिवर के प्लेसमेन्ट की रिक्तियों दी जा रही हैं। दो दिन के रोजगार महाकुम्भ में विनिर्माण, आई-सेवा क्षेत्र, उभरते उद्योगों को प्रशिक्षित युवा उपलब्ध होगा। रोजगार महाकुम्भ में एआई प्रशिक्षण मंडल विशेष आकर्षण होगा। इसमें उद्योग जगत के अग्रणी विशेषज्ञों के सहयोग से डिजिटल कौशल और एआई-संचालित नौकरी की तैयारी पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा। प्रर्दशनी में सरकारी पहलुओं और भविष्य के कौशल रूझानों को प्रदर्शित किया जायेगा। मा0 मुख्यमन्त्री द्वारा युवा स्टाल के माध्यम से स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। रोजगार महाकुम्भ में सम्मिलित होने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करते हुए प्रतिभागी कम्पनी में समस्त शैक्षिक योग्यता एवं बायोडाटा सहित लखनऊ के इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान में रोजगार महाकुम्भ में प्रतिभाग कर सकते हैं। इस मेले में शामिल होने हेतु अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादूनवार्ड नंबर 85 में हो रहे सीवरेज पानी और सड़क निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विधायक चमोली जी

Sat Aug 23 , 2025
सागर मलिक आज ‘धर्मपुर विधानसभा’ के अन्तर्गत ‘वार्ड 85 मोथरोवाला’ के ‘महालक्ष्मी पुरम’ में ‘ए.डी.बी’ के द्वारा किये जा रहे सड़क, सीवर व ड्रेनेज के कार्यो व नवनिर्मित सड़को का सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद सोबत चन्द्र रमोला जी, पूर्व पार्षद Mamchand […]

You May Like

Breaking News

advertisement