कैफे संचालक आलम पर प्रेम सिंह बनकर युवती की आबरू लूटने व झांसा देकर बिजनेस पार्टनर बनाने का आरोप, एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अपना नाम और धर्म छिपाकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और बार-बार दुष्कर्म किया। सच्चाई सामने आने पर जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।
पीलीभीत की रहने वाली पीड़िता बरेली में किराए पर रहकर एक कैफे में काम करती थी। यह कैफे इज्जतनगर एयरफोर्स गेट के पास है, जिसका मालिक हाफिजगंज कस्बे का रहने वाला आलम है। आरोप है कि आलम ने खुद को प्रेम सिंह बताकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और बिजनेस पार्टनर बनाने का झांसा दिया। दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का वादा किया और रिलेशनशिप में रहने लगा।
युवती ने पुलिस को बताया कि इस दौरान आलम ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसे पता चला कि आरोपी न तो अविवाहित है और न ही प्रेम सिंह, बल्कि असल में वह आलम नाम का शख्स है, जो पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। युवती का आरोप है कि इस रिश्ते में रहने के दौरान वह कई बार गर्भवती भी हुई, लेकिन आलम ने उसे निजी अस्पताल में जबरन गर्भपात कराने पर मजबूर किया। शादी की बात आते ही वह टालमटोल करता रहा।
जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आलम और उसके परिवार वालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी आलम के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाइक चोरी के मामले में पुलिस की बेरुखी से परेशान जिला महिला अस्पताल के ओवरहेड टैंक पर चढ़ा युवक

Sat Aug 30 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिला महिला अस्पताल में गुरुवार रात हुई बाइक चोरी की घटना ने शुक्रवार को हंगामे का रूप ले लिया। पत्नी को डिलीवरी के लिए भर्ती कराने आए युवक की बाइक चोरी हो गई, लेकिन जब अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई में उदासीनता दिखाई […]

You May Like

advertisement