स्वयंसेवी संगठन अब शिक्षा विभाग में सहयोग करेंगे

स्वयंसेवी संगठन अब शिक्षा विभाग में सहयोग करेंगे।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

एनजीओ की भागीदारी के लिए एक दिन की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कुरुक्षेत्र, 27 मार्च : स्वयंसेवी संगठन अब शिक्षा विभाग में सहयोग करेंगे। शिक्षा विभाग के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में विद्यांजलि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व सभी एनजीओ की भागीदारी के लिए एक दिन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिला कुरुक्षेत्र के सभी प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक, मौलिक मुख्य अध्यापक और मुख्य शिक्षकों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त सभी स्कूल इनफार्मेशन मैनेजर, एबीआरसी और ब्लॉक रिसोर्स पर्सन विशेष रूप से मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहा है। विद्यांजलि पोर्टल जिसमें सरकारी विद्यालयों को रजिस्ट्रेशन करना है और एनजीओ से संपर्क करके विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं और अन्य विद्यार्थियों से संबंधित सभी सुविधाओं का उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ रोहतास वर्मा प्रधानाचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र व जिला परियोजना संयोजक कुरुक्षेत्र ने किया। विद्यांजलि पोर्टल के बारे में सभी स्टाक होल्डर को बड़ी विस्तृत जानकारी दी। किस प्रकार इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना है। एनजीओज को किस प्रकार पोर्टल पर जोड़ना है। इस सभी के बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी इंदु कौशिक ने नोडल अधिकारी के रूप में कार्य किया। खंड शिक्षा अधिकारी शाहाबाद भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा रोहतास वर्मा ने बताया कि जब देश आजाद हुआ था उस समय देश में जनभागीदारी शिक्षा के मंदिर के प्रति बहुत अधिक थी। धीरे-धीरे लोगों ने अपनी विद्यालय के प्रति भावना को कम कर दिया और सभी लोग सरकार के ऊपर आश्रित होने लग गए। इस दृष्टि को देखते हुए भारत सरकार के द्वारा प्रयास किया गया है कि देश में बहुत सारे ऐसे व्यक्तित्व होते हैं जो शिक्षा के प्रति शिक्षा मंदिर के प्रति अपना रुझान रखते हैं। विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों के लिए मूलभूत सुविधाओं को देने के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसी बहुत सारी संस्थाएं हैं। इसलिए विद्यांजलि पोर्टल के माध्यम से संस्थाओं के प्रतिनिधियों को इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसमें बहुत सारे एनजीओ इसमें अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। शिक्षा विभाग उन सब का आभारी भी है और भविष्य में वह इसी प्रकार से शिक्षा विभाग के साथ जुड़े रहे। विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं एवं नामांकन ज्यादा से ज्यादा सरकारी विद्यालय में हो। इसके लिए शिक्षा विभाग उनसे उम्मीद करता है तो आज के कार्यक्रम में लगभग 1000 विद्यालय मुखियाओं ने भाग लिया। जिसमें विशेष रूप से शीशपाल जांगड़ा जो कि जिले के कई महत्वपूर्ण दायित्वों को संभालते है वह भी उपस्थित रहे।
जो संस्थाएं सहयोग कर रही हैं उनकी सूची।
इस कार्यक्रम में जो संस्थाएं के प्रतिनिधि उपस्थित हुए उनके नाम इस प्रकार से हैं: सेवा मंडल से दर्शन पुरी, फोनिक्स क्लब कुरुक्षेत्र से प्रदीप विधान, आशीष सभरवाल खुखराण सभा कुरुक्षेत्र, धीरज गुलाटी लाइंस क्लब कुरुक्षेत्र, जितेंद्र जन सहयोग संस्था कुरुक्षेत्र, पीईसी एकेडम मनोज पाहुजा, मधु गोयल रोटरी क्लब कुरुक्षेत्र, लालमणि जोशी समाज सेवक, कर्म सिंह चड्ढा सहगल फाउंडेशन, सतवीर हम फाउंडेशन, रमेश सचदेवा स्थानु मंडल कुरुक्षेत्र, अश्वनी मेहता आईडीबीआई बैंक कुरुक्षेत्र, अमरपाल गुजरात से, अवतार सिंह अहलूवालिया शिव पेपर बोर्ड पेहवा शामिल हैं।
कार्यशाला में भाग लेते हुए लोग।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार में हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन

Thu Mar 27 , 2025
जग ज्योति दरबार में हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। नव संवत एवं नवरात्रों से पहले श्री हनुमान चालीसा का पाठ। कुरुक्षेत्र, 27 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि भारतीय संस्कृति के अनुसार हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र माह की […]

You May Like

Breaking News

advertisement