धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के पावन तीर्थ से निकलने वाली साइक्लोथॉन यात्रा प्रदेश को देगी स्वच्छता का संदेश : विश्राम कुमार मीणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 31 अगस्त की साइक्लोथॉन यात्रा में लेंगे हिस्सा,बेस्ट सेल्फी पर 2 अक्टूबर को किया जाएगा सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 29 अगस्त : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के पावन तीर्थ से प्रदेश को स्वच्छता का संदेश देने के लिए साइक्लोथॉन निकाली जाएगी। इस यात्रा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे और खुद भी साइकिल चलाते हुए साइक्लोथॉन में हिस्सा लेंगे। शहर में 31 अगस्त को निकाली जाने वाले साइक्लोथॉन की प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है। रूट प्लान तय किया जा चुका है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शुक्रवार को ब्रह्मसरोवर तीर्थ पर साइक्लोथॉन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जायजा ले रहे थे। उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, एएसपी प्रतीक गहलोत, डीएमसी अमन कुमार, सीईओ जिला परिषद शंभू राठी, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार मौजूद रहे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से प्रदेश वासियों को फिट इंडिया, खेल युक्त नशा मुक्त हरियाणा का संदेश देंगे। साथ ही मेरा कुरुक्षेत्र स्वच्छ कुरुक्षेत्र का संदेश भी दिया जाएगा। इस साइक्लोथॉन में 2 हजार साइक्लिस्ट, 6 हजार स्कूल विद्यार्थी, खिलाड़ी व अन्य युवा वर्ग भाग लेगा। इसके अलावा शहर की अन्य संस्थाओं व समाज के लोगी की भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इसी भूमि से भगवान श्रीकृष्ण ने मानव जाति के उत्थान के लिए गीता उपदेश दिया था। यहीं से मुख्यमंत्री ने गत दिनों प्रदेश को स्वच्छता को लेकर संदेश दिए हैै। उसी संदेश से प्रदेश में 11 सप्ताह का स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई थी।
उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में शामिल हों। जो व्यक्ति साइकिल के साथ हिस्सा नहीं ले सकता, वो यात्रा के स्वागत और हौसला बढ़ाने के लिए घर से बाहर निकलकर सहयोग करे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा कुरुक्षेत्र से स्वच्छता अभियान की शुरुआत करना गर्व की बात है।
बेस्ट सेल्फी पर 2 अक्टूबर को किया जाएगा सम्मानित
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि शहरवासी मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान में हिस्सा लेते हुए अपने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाएं। साथ ही सफाई की सेल्फी लेकर प्रशासन के पास भेजें। जिला प्रशासन के पास आने वाली सेल्फियों में से जो सेल्फी बेस्ट आएंगी। उन्हें दो अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान से खेलो इंडिया, स्वच्छ इंडिया, क्लीन इंडिया, फीट इंडिया, स्वच्छ कुरुक्षेत्र, स्वच्छ भारत का संदेश दिया जा रहा है। ऐसे में सभी को एकजुट होकर ये अभियान सफल बनाना होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर परिषद कार्यालय में सचिव ने सफाई दरोगाओं व सुपरवाइजर की ली मीटिंग

Sat Aug 30 , 2025
ईमानदारी व लगन से कार्य करने के दिए निर्देश, फील्ड में जाकर चेक की हाजिरी,सचिव अरविंद ने बढ़ाया सफाई कर्मचारियों का हौसला। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 29 अगस्त : सचिव अरविंद कुमार ने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद कार्यालय में सभी सफाई दरोगाओं व सुपरवाइजर की […]

You May Like

Breaking News

advertisement