रायबरेली में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों ट्रक चालान, 5 ट्रक सीज

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया चेकिंग अभियान

रायबरेली में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों ट्रक चालान, 5 ट्रक सीज

रायबरेली।
शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्याओं और शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में यातायात विभाग ने सख़्त कार्रवाई की है। यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह सेंगर ने अपनी टीम के साथ मिलकर शनिवार को विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक ट्रकों को, जो अवैध रूप से सड़कों पर खड़े थे, उठाकर लोकल थाने में चालान किया गया। वहीं, 5 ट्रकों को सीज करने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। इस कार्रवाई से शहरवासियों को लंबे समय से हो रही जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह सेंगर ने कहा कि सड़क पर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। यातायात पुलिस का यह कदम लोगों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीआईजी रेलवे सुधा सिंह और एसपी रेलवे रोहित मिश्रा ने शनिवार को रायबरेली रेलवे परिसर का किया निरीक्षण

Sun Aug 31 , 2025
रायबरेलीरिपोर्ट विपिन राजपूत डीआईजी रेलवे सुधा सिंह और एसपी रेलवे रोहित मिश्रा ने शनिवार को रायबरेली रेलवे परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अधिकारियों ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में हो रही दुर्घटनाओं को लेकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement