राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण मंदिर में राधे नाम की धूम

राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण मंदिर में राधे नाम की धूम

‘ अमृतवेला प्रभात सोसाइटी ने किया भजन कीर्तन

फिरोजपुर 01 सितम्बर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

कृष्ण मंदिर मोहल्ला सचदेवा फिरोजपुर शहर में मंदिर कमेटी द्वारा श्री राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में अमृतवेला प्रभात सोसाइटी से भजन कीर्तन का आयोजन करवाया गया। बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ राधा अष्टमी का त्योहार मनाया गया। मंदिर का पूरा वातावरण श्री राधामय हो गया। हर ओर राधे राधे श्याम मिलादे, कुंज गली में राधे राधे, कृष्ण मंदिर में गूंजता रहा। मंदिर परिसर की गुब्बारों, पुष्पों और रंग बिरंगी लाइटों की सजावट दूर से ही देखते बन रही थी। अमृतवेला सोसाइटी द्वारा शाम 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक सुन्दर सुन्दर भजन गाए गए। भांति भांति के प्रसाद भोग लगाए गए। कार्यक्रम उपरांत भोजन प्रसाद बांटा गया। बच्चो को टॉफियां और खिलौने बांटे गए। इस अवसर पर डॉक्टर परमिंदर सिकरी और समस्त मंदिर कमेटी श्री कृष्ण मंदिर,मुख्य रामाकांत शास्त्री, अरुण नंदा,अश्विनी शर्मा, लक्ककी, राष्पिंदर शास्त्री श्री राम सेना, राजेश वासुदेवा, संजीव हांडा, गुलशन चावला, और बड़ी संख्या में मातृशक्ति व बुजुर्गो ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਭਗਤੀ ਭਜਨ ਗਰੁੱਪ ਵੱਲੋਂ ਬਿਰਧ ਸੇਵਾ ਆਸ਼ਰਮ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਛਾਉਣੀ ਵਿਖੇ ਸਤਸੰਗ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਆਯੋਜਨ, ਅਤੇ ਆਸ਼ਰਮ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਛਕਾਇਆ ਗਿਆ ਭੋਜਨ

Tue Sep 2 , 2025
ਭਗਤੀ ਭਜਨ ਗਰੁੱਪ ਵੱਲੋਂ ਬਿਰਧ ਸੇਵਾ ਆਸ਼ਰਮ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਛਾਉਣੀ ਵਿਖੇ ਸਤਸੰਗ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਆਯੋਜਨ, ਅਤੇ ਆਸ਼ਰਮ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਛਕਾਇਆ ਗਿਆ ਭੋਜਨ (ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 01 ਸਤੰਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਭਗਤੀ ਭਜਨ ਗਰੁੱਪ ਵੱਲੋਂ ਬਿਰਧ ਸੇਵਾ ਆਸ਼ਰਮ, ਰਾਮ ਬਾਗ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਛਾਉਣੀ ਵਿਖੇ ਭਗਤੀ ਭਜਨ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਸੰਸਥਾਪਕ […]

You May Like

Breaking News

advertisement