उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से की शिष्टाचार भेंट

चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 4 सितम्बर : उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल व हरियाणा के वरिष्ठ नेता प्रो. गणेशी लाल ने बुधवार को विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रो. गणेशी लाल का स्वागत करते हुए उन्हें हरियाणा विधान सभा की कार्यप्रणाली और हाल ही में संपन्न हुए मानसून सत्र की प्रमुख उपलब्धियों से अवगत कराया और उनके राज्यपाल के कार्यकाल के अनुभव आदि से प्रेरणा ली।
प्रो. गणेशी लाल ने विधान सभा के सुचारु संचालन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा विधान सभा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने अध्यक्ष कल्याण को भविष्य की विधायी गतिविधियों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
चंडीगढ़ में बुधवार को हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से शिष्टाचार भेंट करते उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरि जी महाराज ने दी नितिन वालिया को जन्मदिन की बधाई

Fri Sep 5 , 2025
भिवानी लोहारू, प्रमोद कौशिक : भारत का बेटा हरियाणा लोहारू भिवानी वासी नितिन वालिया को महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज ने उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की। भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं षडदर्शन साधु समाज के संरक्षक कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमहंत बंशी […]

You May Like

Breaking News

advertisement