मोटा अनाज अच्छे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : ललिता भारद्वाज

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

उजियारी फाउंडेशन हमेशा हर जरूरतमंद के साथ।

फरीदाबाद, 6 सितंबर : आज, गणपति विसर्जन के दिन, पोषण सप्ताह के दौरान, आहार विशेषज्ञ (डायटीशियन) ललिता भारद्वाज संस्थापक अध्यक्ष उजियारी फाउंडेशन के बैनर तले लोगों को जागरूक करने के लिए मिलेट्स (मोटा अनाज) और फल वितरित किए।
उन्होंने पॉजिटिव मिलेट्स के बारे में भी बताया और पांच तरह के मिलेट्स बांटे, जिनमें फॉक्सटेल मिलेट, कुटकी मिलेट, कोदो मिलेट और ब्राउन टॉप मिलेट शामिल थे। उन्होंने सभी को यह संदेश दिया कि मोटा अनाज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
ललिता भारद्वाज ने यह भी बताया कि वह मिलेट मैन, डॉ. खादर वली, से काफी प्रेरित हैं। उन्होंने बच्चों की माताओं को मिलेट से बनने वाली कुछ स्वादिष्ट रेसिपीज भी बताईं।
उन्होंने कहा कि वह इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी करती रहेंगी। उनका मानना है कि ‘रोग मुक्त भारत’ का सपना तभी साकार हो सकता है जब सभी भारतवासी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए विधानसभा स्पीकर ने एक महीने का वेतन दिया

Sat Sep 6 , 2025
विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी सहायता राशिसभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों से भी की सहयोग की अपील। चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 6 सितंबर : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रदेश में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अपना एक माह का […]

You May Like

Breaking News

advertisement