माननीय सदस्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग, उत्तर प्रदेश श्री रमेश चंद्र कुण्डे का रायबरेली दौरा

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

माननीय सदस्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग, उत्तर प्रदेश श्री रमेश चंद्र कुण्डे का रायबरेली दौरा

रायबरेली, 17 सितम्बर 2025
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग, उत्तर प्रदेश के माननीय सदस्य श्री रमेश चंद्र कुण्डे ने जनपद रायबरेली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों संग पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक कर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितों से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की।
माननीय सदस्य ने सरकारी योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों के लाभार्थियों से संवाद किया तथा यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचे।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाएँ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस क्रम में जनपद स्तरीय अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए समयबद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।
दौरे के दौरान माननीय सदस्य ने बाबू जगजीवन राम छात्रावास रायबरेली का निरीक्षण भी किया और उपस्थित छात्रो से सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। छात्रावास में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए आयोग निरंतर कार्यरत है।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला पंचायती राज अधिकारी सौम्यशील सिंह, सीओ महाराजगंज अरुण कुमार, पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह, जीआईसी प्रिंसिपल रत्नेश पाल सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर श्री हरिस एस ने किया बस्तर विकासखंड क्षेत्र का निरीक्षण

Thu Sep 18 , 2025
आदि कर्मयोगी अभियान  की गतिविधियों सहित राशन कार्ड अपडेशन के लिए आयोजित शिविर का किया निरीक्षण आश्रम-छात्रावास में सतत साफ सफाई व्यवस्था बनाएं रखने के दिए निर्देश जगदलपुर, 18 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने आज बस्तर विकासखंड क्षेत्र का निरीक्षण दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत […]

You May Like

advertisement