उत्तराखंड देहरादून UKSSSC पेपर लीक मामले में SIT ने शुरू की जन संवाद बैठकों की तैयारी

27 सितम्बर को हरिद्वार और 29 सितम्बर को टिहरी में अभ्यर्थियों से होगी सीधी बातचीत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में कथित नकल के आरोपों की गंभीरता से जांच जारी है। इसी क्रम में शासन ने 24 सितम्बर को विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया था, जिसने जांच की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।

एसआईटी ने परीक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जन संवाद बैठकों का आयोजन तय किया है। इसके तहत 27 सितम्बर को हरिद्वार कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक तथा 29 सितम्बर को टिहरी गढ़वाल कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक बैठकें होंगी।

इन संवाद बैठकों में इच्छुक अभ्यर्थी, उनके अभिभावक, कोचिंग संस्थान संचालक और आमजन शामिल होकर परीक्षा से संबंधित अपनी शंकाएँ, प्रश्न व उपलब्ध जानकारी साझा कर सकते हैं। साथ ही कोई भी इच्छुक व्यक्ति इस प्रकरण पर प्रत्यक्ष रूप से SIT से संवाद कर सकेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Sat Sep 27 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनआज बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।सागर मलिकजिसमें 100 से अधिक बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।चित्रकला प्रतियोगिता मेंप्रथम स्थान कु इकरा गौर कक्षा 10द्वितीय स्थान कु जैनब कक्षा 11तृतीय स्थान कु उजमा कक्षा 11तथा […]

You May Like

advertisement