उत्तराखंड देहरादून UKSSSC पेपर लीक: परीक्षा सेंटर से लेकर आरोपी के घर तक पेपर लीक का जाल पकड़ने में जुटी SIT

सागर मलिक

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने शनिवार को मुख्य आरोपी खालिद के घर पर दो बार दबिश दी। सुबह परिजनों से पूछताछ के बाद देर शाम फिर से टीम ने संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल डाटा जब्त किए। हालांकि पूछताछ के दौरान क्या जानकारी मिली, इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है।

एसआईटी ने बहादरपुर गांव में उस स्कूल में भी छापेमारी की, जहां खालिद का परीक्षा केंद्र था और परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। टीम ने स्कूल के प्रशासन और स्टाफ से करीब तीन घंटे तक पेपर की सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा के दिन की गतिविधियों के बारे में पूछताछ की।

एसआईटी जांच अधिकारी जया बलूनी के अनुसार, खालिद के घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जांच टीम डिजिटल सबूत, मोबाइल डाटा और सीसीटीवी फुटेज की भी गहन पड़ताल कर रही है।

यह मामला 21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा का है, जिसमें सुबह 11 बजे शुरू हुए पेपर के 35 मिनट के भीतर तीन प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी खालिद और उसकी बहन साफिया को गिरफ्तार किया है। साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने सबसे पहले लीक प्रश्नपत्र को उत्तराखंड बेरोजगार संघ को दिया था, पुलिस को नहीं।

सरकार ने इस मामले में सुमन को निलंबित कर दिया है, वहीं परीक्षा केंद्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट और दो पुलिस कर्मियों को भी निलंबित किया गया है। लगातार हो रही जांच और कार्रवाई से क्षेत्र में काफी हलचल मची हुई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संस्कृति मंत्रालय की विशेष सचिव ने यूकॉस्ट और प्रस्तावित साइंस सिटी स्थल का किया निरीक्षण

Mon Sep 29 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनसंस्कृति मंत्रालय की विशेष सचिव ने यूकॉस्ट और प्रस्तावित साइंस सिटी स्थल का किया निरीक्षण,सागर मलिक देहरादून। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की विशेष सचिव एवं वित्तीय सलाहकार रंजना चोपड़ा ने आज उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून तथा प्रस्तावित साइंस सिटी स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर […]

You May Like

advertisement