अब 12 जुलाई तक कर सकते हैं प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत आवेदन

अब 12 जुलाई तक कर सकते हैं प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत आवेदन
बदायूँ: 07 जुलाई। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं (जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब बदायूं )जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताय कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत जनपद बदायूॅ में ट्रेडवार लक्ष्य हलवाई, दर्जी, बढई, नाई, कुम्हार, लोहार, सुनार, राजमिस्त्री, मोची एवं धोबी अािद ट्रेडों में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। आवेदन की की अन्तिम तिथि 30 जून 2025 थी अब आवेदन की तिथि 12 जुलाई 2025 तक बढा दी गई है। आवेदक 12 जुलाई 2025 तक वेबसाइट कपनचउेउमण्नचेकबण्हवअण्पद पर आनलाइन आवेदन कर सकते है।
उन्होंने योजना की पात्रता की शर्ताें के बारे में बताया कि इसके लिए आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (एस0सी0, ओ0बी0सी0 वर्ग के लिये), आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पढे लिखे होने पर शौक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, तकनीकी जानकारी रखने पर तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने होंगे। इसके लिए आवेदन कर्ता जनपद का स्थाई निवासी होना चाहिए और उसकी आयु 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए, आवेदकों को परम्परागत कारीगरी से जुडे होने के प्रमाण के रूप में गा्रम प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका अथवा नगर निगम के सम्बन्धित वार्ड के सदस्य द्वारा निर्गत किया गया प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि परिवार का केवल एक सदस्य ही योजनान्तर्गत आवेदन हेतु पात्र होगा। परिवार का आशय पति अथवा पत्नी से है, आवेदन कर्ता को इस आशय से कि उसने एवं उसके परिवार के किसी सदस्य ने पूर्व में किसी प्रशिक्षण योजना में टूलकिट/मानदेय का लाभ नही लिया हो नोटरी शपथ पत्र 10 रुपए के स्टाम्प पर देना होगा। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बदायूॅ से सम्पर्क कर सकते है।

बीबी न्यूज़ बदायूं

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्रायें अपने अधिकारों के प्रति हों जागरूक: एडीजे

Tue Jul 8 , 2025
छात्रायें अपने अधिकारों के प्रति हों जागरूक: एडीजेबदायूँ: 07 जुलाई। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं (जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब बदायूं) उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुक्रम एवं माननीय जनपद न्यायाधीष, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं के निर्देशानुपालन में जिला विधिक सेवा […]

You May Like

Breaking News

advertisement