श्री कृष्ण आयुष विवि ने जिला कारागार में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

डॉक्टरों की टीम ने की आंख, कान, नाक और गला संबंधी बीमारियों की जांच।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 29 सितंबर : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के शालाक्य विभाग द्वारा जिला कारागार, कुरुक्षेत्र में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुष विवि के प्रो. मनोज तंवर के नेतृत्व में डॉ. जयदीप, डॉ. गायत्री और डॉ. सुनीता की टीम ने जेल में स्टाफ, बंदियों और कैदियों की आंख, कान, नाक और गला (ईएनटी) संबंधी बीमारियों की जांच की।
शिविर में मरीज आंख से पानी आना, नजर कमजोर होना, धुंधला दिखना, कान में दर्द, सुनने में दिक्कत और गले में खराश जैसी समस्या लेकर पहुंचे। यहां, डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां और चश्मे उपलब्ध कराए।
प्रो. मनोज तंवर ने बताया कि आंखों की देखभाल के लिए रोजाना ठंडे पानी से आंखें धोनी चाहिए। नजर कमजोर होने पर समय पर चश्मा लगाना जरूरी है, ताकि आंखों पर ज्यादा दबाव न पड़े। कान और गले की सेहत के लिए तेज आवाज और धूल-मिट्टी से बचाव करना चाहिए। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार और योगाभ्यास भी लंबे समय तक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक उपचार और जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव से कई बीमारियों से बचाव संभव है। विश्वविद्यालय समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहेगा,ताकि समाज के हर वर्ग को आयुर्वेद का लाभ मिल सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"यूपी रत्न" से अलंकृत हुए प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

Mon Sep 29 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877ब्यूरो चीफ – डॉ. संजीव कुमारी। लखनऊ में पूर्व उप-मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर व पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित। वृन्दावन : लखनऊ के गोमती नगर स्थित सी.एम.एस. के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुए […]

You May Like

advertisement